फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Rishabh Pant Ruled Out of Third India A Match, Doubtful for First Test

भारतीय टीम को झटका: ऋषभ पंत न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे मुकाबले से भी बाहर, पहले टेस्ट में खेलने पर संशय

Sun, 01 Nov 2026 06:03 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 01 Nov 2026 06:03 PM IST
सार

  • ऋषभ पंत साइड स्ट्रेन से उबरने के बाद स्किल ट्रेनिंग कर रहे हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनौपचारिक टेस्ट से भी बाहर रहेंगे।
  • ऐसे में 19 नवंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट में उनकी उपलब्धता पर संशय बना हुआ है।

विज्ञापन
Rishabh Pant Ruled Out of Third India A Match, Doubtful for First Test
ऋषभ पंत - फोटो : IANS

विस्तार

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया ए के तीसरे और आखिरी अनौपचारिक टेस्ट मैच से भी बाहर हो गए हैं। एहतियात के तौर पर उन्हें इस मुकाबले में नहीं उतारने का फैसला किया गया है। पंत की गैरमौजूदगी से 19 नवंबर से वेलिंगटन में शुरू होने वाले भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट में उनकी उपलब्धता को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पंत को ईरानी कप के दौरान साइड स्ट्रेन की समस्या हुई थी। इसके बाद वह न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया ए के पहले दो मुकाबलों से भी बाहर हो गए थे। अब वह सात नवंबर से शुरू होने वाले तीसरे मैच में भी नहीं खेलेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

Rishabh Pant Ruled Out of Third India A Match, Doubtful for First Test
ऋषभ पंत - फोटो : IANS
पंत बाहर हुए
बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, 'ऋषभ पंत को एहतियात के तौर पर न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनौपचारिक टेस्ट से बाहर कर दिया गया है। हालांकि, पंत ने स्किल ट्रेनिंग शुरू कर दी है और उन्हें किसी तरह का दर्द भी नहीं है, लेकिन प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में उनकी वापसी को लेकर अभी कोई निश्चित समयसीमा तय नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Rishabh Pant Ruled Out of Third India A Match, Doubtful for First Test
ऋषभ पंत - फोटो : IANS
पहले टेस्ट से पहले नहीं मिलेगा अभ्यास का मौका
पंत के तीसरे मुकाबले से बाहर होने के कारण उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले मैदान पर उतरने और अपनी लय हासिल करने का अहम मौका नहीं मिल पाएगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है, जिसका पहला मुकाबला 19 नवंबर से वेलिंगटन में शुरू होगा। पंत अब भारतीय टीम के लिए सिर्फ टेस्ट प्रारूप में खेल रहे हैं। वह वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में अपनी जगह गंवा चुके हैं। ऐसे में टेस्ट सीरीज से पहले उनकी फिटनेस भारतीय टीम के लिए अहम होगी। हालांकि, फिलहाल उनकी वापसी को लेकर कोई आधिकारिक समयसीमा सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed