{"_id":"5afeea9d4f1c1be8408b62f2","slug":"afghanistan-cricket-team-reach-dehradun-t20-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 मुकाबले के लिए देहरादून पहुंची अफगान टीम, संगीनों के साए में करेगी अभ्यास","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
T20 मुकाबले के लिए देहरादून पहुंची अफगान टीम, संगीनों के साए में करेगी अभ्यास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 19 May 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
afghanistan cricket team in dehradun
- फोटो : amar ujala
उत्तराखंड के पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेलने पहुंची अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। मेहमान टीम शनिवार से प्रैक्टिस भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच करेगी।
विज्ञापन
इसके लिए टीम के रूट से लेकर स्टेडियम तक चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा। स्टेडियम के बाहर शुक्रवार से ही पीएसी और क्यूआरटी (क्विक रिसपांस टीम) को तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा अभ्यास मैचों के दौरान भी टीम की सुरक्षा व्यवस्था में एटीएस, पीएसी, बीडीएस, डॉग क्वायड आदि पुलिस के दस्तों को तैनात किया जाएगा। अभ्यास मैच में भी हर आने जाने वाले व्यक्ति की सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। बिना वैध पास के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की सुरक्षा व्यवस्था का प्रभारी एसपी सिटी प्रदीप कुमार राय को बनाया गया है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम शुक्रवार शाम छह बजे जौलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंची। करीब आठ बजकर 15 मिनट पर टीम देहरादू के नंदा की चौकी स्थित होटल रिजल्ट पहुंची। पारंपरिक गढ़वाली गीत और नृत्य के साथ टीम का स्वागत किया गया। आगामी 3 जून से बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज खेलने के लिए अफगानिस्तान की टीम पहुंची है ।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार टीम के कुछ सदस्य शनिवार को भी आएंगे देहरादून
afghanistan cricket team in dehradun
- फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसार टीम के कुछ सदस्य शनिवार को भी देहरादून आएंगे। एयरपोर्ट से ही टीम की सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम कर दिए गए थे। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि एयरपोर्ट पर टीम की सुरक्षा के लिए डोईवाला थाना पुलिस के साथ पीएसी और एटीएस (आतंकरोधी दस्ता) की टीम को लगाया गया था। उन्होंने बताया कि टीम शनिवार को स्टेडियम में अभ्यास मैच खेलेगी।
टीम जिस रूट से जाएगी वहां भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि टीम के वाहन को पुलिस एस्कार्ट दी जाएगी। ताकि, निर्बाध टीम को स्टेडियम तक पहुंचाया जा सके। इधर, पुलिस ने टीम के रूट को फिलहाल गोपनीय रखा है। सूत्रों के मुताबिक टीम प्रेमनगर से गढ़ी कैंट होते हुए ईसी रोड सर्वे चौक और सहस्रधारा क्रॉसिंग होते हुए स्टेडियम पहुंचेगी। हालांकि, आपात स्थिति में इस रूट को बदला भी जा सकता है। इसके लिए एक वैकल्पिक रूट भी तैयार किया गया है।
मैच के लिए मांगी अतिरिक्त फोर्स
तीन जून को अफगानिस्तान और बंग्लादेश के बीच होने वाले मैच की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स की मांग की है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय को अतिरिक्त फोर्स के लिए पत्र भेजा गया है। ताकि, मैच में भीड़भाड़ की स्थिति में लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन किया जा सके।