{"_id":"6722ba196fbf5f81c4009b63","slug":"message-of-diwali-is-to-remove-darkness-of-ego-clarity-and-enlightenment-related-to-human-existence-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर अहंकार मिटाने वाली रोशनी: प्रकाश आपके भीतर... मानव अस्तित्व में स्पष्टता सबसे अहम, मन के बादल हटाएं","category":{"title":"Opinion","title_hn":"विचार","slug":"opinion"}}
दिवाली पर अहंकार मिटाने वाली रोशनी: प्रकाश आपके भीतर... मानव अस्तित्व में स्पष्टता सबसे अहम, मन के बादल हटाएं
Thu, 31 Oct 2024 04:55 AM IST
ममता कालिया
जग्गी वासुदेव
जग्गी वासुदेव
Published by: ममता कालिया
Updated Thu, 31 Oct 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
डेलिडेरियस इरास्मस ने ठीक ही कहा है कि रोशनी करते जाइए, अंधेरा अपने-आप दूर होता जाएगा
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
दिवाली रोशनी का त्योहार है। प्रकाश महत्वपूर्ण क्यों है, इसका एक कारण हमारा दृश्य तंत्र है। अन्य प्राणियों के लिए यह जीवन जीने के लिए एक प्रकाश मात्र है। लेकिन मनुष्य के लिए प्रकाश का मतलब केवल देखना नहीं है। हमारे जीवन में प्रकाश का उदय एक नई शुरुआत है। अधिकांश प्राणी सहज ज्ञान से जीवित रहते हैं, इसलिए उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उन्हें क्या करना है और क्या नहीं करना है। आप भले ही एक इन्सान के रूप में पैदा हुए हों, लेकिन एक अच्छा इन्सान बने रहने के लिए आपको बहुत-सी चीजें करनी पड़ती हैं।
मानवीय बुद्धि ऐसी है कि अगर इसे सही तरीके से व्यवस्थित नहीं किया जाए, तो यह उन प्राणियों की अपेक्षा अधिक भ्रम और दुख का कारण बनती है, जिनके पास आपके मस्तिष्क का दस लाखवां हिस्सा है। वे बिल्कुल स्पष्ट लगते हैं।
अगर आपको कोई कुछ बोले भी नहीं और आप स्वयं ही चिंतित रहते हैं, तो इसका सीधा-सा मतलब है कि आपकी बुद्धि आपके खिलाफ काम कर रही है। मानव अस्तित्व के लिए स्पष्टता सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए प्रकाश महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसका मतलब ही स्पष्टता है। दिवाली का त्योहार स्पष्टता को समर्पित है। दिवाली पर आप देखेंगे कि हजारों दीयों से गांव से लेकर शहर तक जगमगा उठते हैं। दिवाली मनाने का मतलब केवल बाहर दीये जलाना नहीं है, बल्कि अंदर के अंधकार को दूर करने के लिए भी रोशनी होनी चाहिए। रोशनी का मतलब स्पष्टता है, इसके बगैर आपके पास मौजूद हर गुण सिर्फ नुकसानदेह होगा, क्योंकि स्पष्टता के बिना आत्मविश्वास एक आपदा है। आज दुनिया भर में कई काम स्पष्टता के बिना किए जाते हैं। स्पष्टता के बिना हम जो भी करने की कोशिश करेंगे, वह विनाशकारी ही होगा।
प्रकाश हमारी दृष्टि में स्पष्टता लाता है-न केवल भौतिक रूप से, बल्कि हमारे आसपास की हर चीज को समझने और जीवन को समझदारी से जीने में भी मददगार साबित होता है। दिवाली वह दिन है, जब अंधकारमय शक्तियों को मार दिया गया और तब प्रकाश हुआ। अंधेरे बादल जो उदास वातावरण में छाए रहते हैं, उन्हें यह एहसास नहीं होता कि वे सूर्य को रोक रहे हैं, मनुष्य को कहीं से कोई प्रकाश लाने की जरूरत नहीं है। अगर वह अपने भीतर जमा हुए काले बादलों को हटा दे, तो प्रकाश हो जाएगा। रोशनी का त्योहार बस इसी बात की याद दिलाता है।