फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व पर्यटन डे विशेष: कोरोना और टूरिज्म, घूमने जा रहे हैं तो रखें इन 12 बातों का ध्यान

Mon, 27 Sep 2021 02:49 AM IST
Swati sharma स्वाति शैवाल
Updated Mon, 27 Sep 2021 02:49 AM IST
विज्ञापन
World Tourism Day 2021 Keep these 12 things in mind while traveling during the Corona period
कोरोना काल में यात्रा के दौरान बरतें ये सावधानियां - फोटो : istock

भारत में पर्यटन पिछले कुछ दशकों में तेजी उभरता उद्योग बना है। केवल रोजगार के रूप में ही नहीं, घूमने फिरने का लुत्फ लेने, नई जगहों को एक्सप्लोर करने और लगभग हर छुट्टी का आनंद लेने के रूप में भी। पहले जहां लोग कभी कभार अपने शहर या गांव से बाहर की यात्रा पर जाते थे, वो भी विशेषकर तीर्थयात्रा के लिए, आजकल हर छोटी- बड़ी छुट्टी पर लोग सपरिवार या दोस्तों के साथ घूमने चल देते हैं। इस ट्रेंड पर कोरोना महामारी ने काफी लंबे समय तक रोक लगाये रखी। यही कारण था कि जैसे ही लॉकडाउन हटा, लोगों की भीड़ टूरिस्ट्स स्पॉट्स पर दिखाई देने लगी। स्थिति ऐसी हो गई कि टूरिस्ट्स की वजह से कई ऐसी जगहों पर कोरोना संक्रमण बढ़ गया जहां केसेस थे ही नहीं या न के बराबर थे। इस टूरिज्म को 'रिवेंज टूरिज्म'का नाम भी दिया गया। फिलहाल, कोरोना की दूसरी लहर के बाद तीसरी लहर और उससे होने वाले नुकसान को लेकर चर्चाएं जारी हैं। इसी बीच त्योहारों की लंबी छुट्टियां आएंगी और लोग फिर घूमने- फिरने का प्लान बनाएंगे। अब टूरिज्म एक उद्योग भी है इसलिए इसका चलते रहना भी जरूरी है। तो यात्राओं को बंद तो नहीं किया जा सकता। ऐसे में किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है, जानिए उनके बारे में।

World Tourism Day 2021 Keep these 12 things in mind while traveling during the Corona period
कोरोना काल में यात्रा के दौरान बरतें ये सावधानियां - फोटो : istock

बड़ा उद्योग है टूरिज्म

  • विश्व टूरिज्म डे की इस वर्ष की थीम है 'टूरिज्म फॉर इनक्लूसिव ग्रोथ' यानी सबकी सम्मिलित वृद्धि। जाहिर है क्योंकि टूरिज्म उद्योग दुनिया भर में रोजगार बढ़ाने और इकोनॉमी को ऊंचा उठाने का जरिया है। कई देश तो पूरी तरह इस पर ही निर्भर हैं। इसलिए जरूरी है कि इस उद्योग को जीवंत रखा जाए। कोरोना के चलते पहले ही दुनियाभर में इस उद्योग को बहुत नुकसान उठाना पड़ा है। अब लॉकडाउन हटने के बाद एक बार फिर इस उद्योग को राहत मिलना शुरू हुई है।
World Tourism Day 2021 Keep these 12 things in mind while traveling during the Corona period
कोरोना काल में यात्रा के दौरान बरतें ये सावधानियां - फोटो : istock and PTI

ध्यान रखें और फिर करें यात्रा

कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए लोगों के मन में डर भी है। इस डर को हटा कर यात्रा की जा सकती है, यदि आप बाकी सावधानियां और नियम ध्यान में रखते हैं तो। इसलिए इन बातों पर गौर जरूर करें-

* सबसे पहली चीज है वैक्सीनेशन। विदेश जाने वाले लोगों से लेकर भारत में भी विभिन्न जगहों पर घूमने वाले लोगों तक हर व्यक्ति के लिए वैक्सीन के दोनों डोज़ बहुत बड़ी राहत हो सकते हैं। कई जगह तो इसके बिना प्रवेश ही सम्भव नहीं है। इसलिये वैक्सीन लगवाकर ही यात्रा का प्लान बनाएं। ध्यान रखें कि आपकी यात्रा वैक्सीन के तुरन्त बाद न हो। कम से कम 15 दिन बाद यात्रा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Tourism Day 2021 Keep these 12 things in mind while traveling during the Corona period
कोरोना काल में यात्रा के दौरान बरतें ये सावधानियां - फोटो : istock

* अगर सिर्फ बोरियत खत्म करना और परिवार या मित्रों के साथ समय बिताना ही आपकी प्राथमिकता है तो कोशिश करें कि घर से ज्यादा दूर जाने की बजाय आस-पास ही घूमने जाएं।

* जिस जगह जा रहे हों वहां का कोविड रेट यानी कितने पेशेंट्स रोज मिल रहे हैं, उसे चैक करें। ऐसी जगह का प्लान बनाएं जहां भीड़ और खतरा कम से कम हो। 

* अपने वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट, टेस्ट रिपोर्ट आदि को हमेशा साथ रखें।

विज्ञापन
World Tourism Day 2021 Keep these 12 things in mind while traveling during the Corona period
कोरोना काल में यात्रा के दौरान बरतें ये सावधानियां - फोटो : istock

* यदि डेस्टिनेशन ज्यादा दूर की न हो तो अपनी कार से ही ट्रेवल करें। इससे आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट में होने वाली परेशानियों और संक्रमण के खतरे से बच सकेंगे। साथ ही आपको बार बार टैक्सी आदि ढूंढने के टेंशन भी नहीं रहेगा।

* ट्रेन या बस में सफर इस समय सबसे ज्यादा खतरे से भरा हो सकता है। लेकिन अगर इन साधनों से ही जाना पड़े तो अतिरिक्त सतर्कता बरतें। अपनी सीट को सेनेटाइज करने के बाद बैठें या सोएं। कुछ भी बाहर का खाने की बजाय घर से भोजन बनाकर ले जाएं। पानी पर्याप्त मात्रा में साथ रखें। यदि बाहर का पानी खरीदना भी पड़े तो बॉटल को सेनेटाइज करें, फिर उपयोग में लाएं। अपनी चादर, तकिया साथ रखें और मास्क पूरे समय लगाए रखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed