योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने से खुश नहीं हैं स्वामी गौरीश्वरानंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां शारदा के प्रशिष्य एवं योगाचार्य स्वामी गौरीश्वरानंद पुरी ने कहा है कि योगी आदित्यनाथ को यूपी का सीएम बनाने से वे ज्यादा खुश नहीं है। वे संन्यासी के आदर्श की दृष्टि से ही इस फैसले असहमत हैं। पुरी ने कहा कि संन्यासियों को राजनीति से तटस्थ ही रहना चाहिए।
अब जब योगी आदित्यनाथ को जनादेश के बाद ये महत्वपूर्ण भूमिका दे ही दी गई है तो वे यही कहेंगे कि ये एक संन्यासी की परीक्षा ही होगी कि राजनीति को वे अपने हिसाब से मोड़ते हैं या फिर राजनीति उनका इस्तेमाल करने में सफल हो जाती है।
बोले, आदित्यनाथ के सामने ये है बड़ी चुनौती
रविवार को शिमला में जारी बयान में स्वामी गौरीश्वरानंद पुरी ने कहा कि संन्यासी तमाम समुदायों को समभाव ये देखता है। उसके लिए तमाम विचारधाराओं के लोग बराबर होते हैं, मगर जिस तरह की राजनीति आज हो गई है, उसमें महत्वपूर्ण पदों पद बैठे तमाम
नेताओं के लिए तमाम वर्गों को समभाव से देखना बड़ी चुनौती है। एक मुख्यमंत्री की भूमिका में योगी आदित्यनाथ के लिए भी ये चुनौती कम नहीं होगी। स्वामी गौरीश्वरानंद पुरी ने कहा कि इसके बावजूद वे योगी आदित्यनाथ को इस नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं देते हैं।