फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Winners of the drawing competitions will be felicitated today

आज होगा ड्राइंग प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Winners of the drawing competitions will be felicitated today
07jjrp17- अमर उजाला कार्यालय में जिला स्तर के लिए पहले तीन स्थानों की पेंटिंग का चयन करते चित्र
झज्जर। अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत मंगलवार 8 अगस्त को लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन में विभिन्न स्कूलों में आयोजित की गई इंटर स्कूल ड्राइंग प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें मुख्यातिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी रतींद्र सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला और भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी गीतांशु चावला शिरकत करेंगे और स्कूल व जिला स्तर के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करकेंगे। इंटर स्कूल ड्राइंग प्रतियोगिता में जेएस स्कूल भदानी, कैम्बि्रज स्कूल, एलए सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ब्रिगेडियर रणबीर सिंह स्कूल दुजाना, द हाईट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एचआर ग्रीन स्कूल बादली रोड, किड्स शैसव, तिरंग स्कूल, न्यूटन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


सोमवार को अमर उजाला कार्यालय में स्कूल व जिला स्तर के विजेताओं का चयन किया गया। इसमें 49 साल तक कला अध्यापक और दो बार स्टेट अवार्डी रहे खेमचंद सहगल व आईटीआई अनुदेशक एवं चित्रकार नीरज सहगल ने शिरकत की। पहले स्कूल स्तर पर विजेताओं का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद स्कूल स्तर पर निकाले गए प्रथम, द्वितीय व तृतीय में से जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागियों का चयन किया गया। मुख्यातिथि खेमचंद सहगल और नीरज सहगल ने काफी बारीकी से विजेताओं का चयन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा को कागज पर उकेरा है।
काफी बारीकी से पेंटिंग बनाई गई हैं। कुछ पेंटिंग तो उनको काफी पसंद आई। यहां बता दें कि खेमचंद सहगल शिक्षा विभाग में कला अध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनको राज्य शिक्षक सम्मान और बेस्ट निर्णायक पदक से नवाजा जा चुका है।
इसके अलावा 50 से ज्यादा बार जिला स्तर पर सम्मानित हो चुके हैं। वहीं नीरज सहगल को भी 2006 में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित कर चुके हैं। इसके अलावा 1997 और 2007 में भी नीरज को स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

आज होने वाले सम्मान समारोह में कनिका, दीक्षा, अंजलि, अंशिका, अंशिका, ताशवी, अन्नू, दीक्षा, साक्षी, भावना, साक्षी, इशांत, मेघना, स्वास्तिका, दीक्षु, अक्षिता, पूर्वी चुघ, दीक्षा को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed