फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Uproar in Madhyapradesh Assembly over govt's free smart-phones scheme

छात्रों को स्मार्टफोन बांटने के मुद्दे पर मध्यप्रदेश विधानसभा में जोरदार हंगामा

Thu, 18 Jul 2019 08:06 PM IST
सोनू शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मध्यप्रदेश
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मध्यप्रदेश Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 18 Jul 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
Uproar in  Madhyapradesh Assembly over govt's free smart-phones scheme
- फोटो : Facebook
पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा कॉलेज छात्रों के लिए शुरू की गई स्मार्टफोन वितरण योजना के मुद्दे पर कमलनाथ सरकार से असंतुष्ट विपक्ष ने विधानसभा में जोरदार हंगामा मचाया। इस हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित हुई और प्रश्नकाल भी नहीं चल सका।
विज्ञापन


दरअसल पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के द्वारा कॉलेज छात्रों के लिए स्मार्टफोन बांटने की योजना शुरू की गई थी लेकिन वर्तमान सरकार ने इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया जिससे इस योजना का लाभ छात्रों को अभी तक नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

 
इस मुद्दे को विधानसभा में भाजपा सदस्य चैतन्य कुमार कश्यप ने उठाया और इसपर जवाब मांगा । जिसके जवाब में प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने सदन को बताया कि इस योजना के तहत दिए जाने वाले स्मार्टफोन की गुणवत्ता ठीक नहीं है। 2100 रुपए के स्मार्ट फोन 21 दिन नहीं चल रहे। इन स्मार्टफोन के ठीक से न चलने की कई शिकायतें आई हैं। इसकी हम जांच करा रहे हैं।उन्होंने कहा कि इससे कहीं अच्छी योजना पर काम चल रहा है। यह योजना बंद नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि आप 5,000 या 10,000 रुपये का स्मार्टफोन दें, लेकिन स्पष्ट करें। युवाओं में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। यह बताएं कि अच्छी योजना क्या होगी? इस पर पटवारी ने कहा कि पिछली भाजपा नीत सरकार द्वारा वर्ष 2014 में स्मार्टफोन देने की घोषणा की गई थी। इस योजना में छात्रों को स्मार्ट फोन का वितरण वर्ष 2016-17 में शुरू हुआ था। राजनीतिक लाभ के लिए यह यह योजना चालू की गई थी।

तत्कालीन सरकार 5,000 से 8,000 रुपये का स्मार्टफोन देने की योजना बना सकती थी, लेकिन 2,100 रुपये के स्मार्ट फोन दिए गए, जो नई तकनीक पर आधारित नहीं थे। यह छात्रों के साथ छलावा था। उन्होंने कहा कि हम इससे अच्छी योजना लाएंगे लेकिन समय बताना ठीक नहीं है।


इस पर भार्गव ने कहा कि क्या इसी वर्ष स्मार्टफोन उपलब्ध कराएंगे।विधानसभा अध्यक्ष ने इस पर कहा कि हम उत्तर देने के लिए मंत्री को बाध्य नहीं कर सकते। इससे नाराज होकर भाजपा सदस्यों ने सरकार पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया, जिसके चलते अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed