फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Police lines ground rocked by fire and bomb blasts; volunteers display bravery during Civil Defence mock d

UP: आग और बम के धमाकों से दहला पुलिस लाइन का मैदान, सिविल डिंफेंस की मॉक ड्रिल में स्वयंसेवकों ने दिखाया शौर्य

Fri, 23 Jan 2026 08:44 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 23 Jan 2026 08:44 PM IST
सार

पुलिस लाइन मैदान में सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल में आग और बम के धमाकों का सजीव प्रदर्शन किया गया। स्वयंसेवकों और सुरक्षा जवानों ने पीड़ितों को बचाने और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया का शौर्य दिखाया। सीएम योगी ने जवानों की हौसला अफजाई की।

विज्ञापन
UP: Police lines ground rocked by fire and bomb blasts; volunteers display bravery during Civil Defence mock d
मॉकड्रिल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सिविल डिफेंस की ओर शुक्रवार शाम रिजर्व पुलिस लाइन में हुई मॉक ड्रिल के दौरान मैदान पर बम के धमाके सुने गए। इन धमाकों और आग की घटनाओं के बीच सुरक्षा जवानों ने अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए आपातकालीन परिस्थितियों में पीड़ितों को बचाने का उदाहरण पेश किया। इस दौरान सीएम योगी ने भी सुरक्षा जवानों की हौसला अफजाई की।

विज्ञापन


मॉक ड्रिल का उद्घाटन होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने किया। पहले चरण में कंट्रोल रूम से रेड अलर्ट की खबर मिलते ही सायरन बजा और ब्लैकआउट की स्थिति बनाई गई। फाइटर जेट की बमबारी और धमाकों की आवाज से आपातकालीन स्थिति का सजीव प्रदर्शन किया गया। सायरन बजते ही नागरिकों ने बंकर एवं खुले मैदान में निर्धारित सुरक्षा उपाय अपनाते हुए स्वयं को सुरक्षित किया। 
विज्ञापन


इस दौरान पेट्रोल, लकड़ी और गैस सिलेंडर से उत्पन्न आग की घटनाओं का भी प्रदर्शन किया गया। रेस्टोरेंट में गैस सिलेंडर में आग, चलती कार में विस्फोट और मैदान में घायल नागरिकों की स्थिति दर्शाई गई। एडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस ने भी अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मॉक ड्रिल के दौरान वार्डनों की ओर से विभिन्न प्रकार की आग को बुझाने की विधियों का प्रदर्शन किया गया। पेट्रोल की आग को कंबल से, लकड़ी की आग को फायर एक्सटिंग्विशर से और सिलेंडर में लगी आग को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालकर बुझाया गया। 

कार दुर्घटना में बेहोश कैजुअल्टी को शीशा तोड़कर बाहर निकालकर सीपीआर देकर जीवन रक्षा का अभ्यास कराया गया। चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्र ने विशेष प्रदर्शन के तहत पैराशुट पहनकर आग में कूदकर एक कैजुअलटी को सुरक्षित करने का उदाहरण पेश किया। 


चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मॉक ड्रिल का मकसद आपातकालीन परिस्थितियों में आम नागरिकों, स्वयंसेवकों और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया को मजबूत करना था। डीजी सिविल डिफेंस डीके ठाकुर, डीएम व कंट्रोलर सिविल डिफेंस विशाख जी, पुलिस आयुक्त पी अमरेंद्र सेंगर समेत तमाम स्वयंसेवक मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed