{"_id":"5cbc8532bdec2214422fcbf9","slug":"two-delhi-friend-died-in-road-accident-at-agra-delhi-highway-near-farah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-दिल्ली हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसाः कार पलटने से दिल्ली के दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-दिल्ली हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसाः कार पलटने से दिल्ली के दो युवकों की मौत
Sun, 21 Apr 2019 09:32 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 21 Apr 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की शाम को करीब सात बजे आगरा-दिल्ली हाईवे पर एलएंडटी कंपनी के पास एक बेकाबू कार पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पलटते हुए डिवाइडर के दूसरी साइड चली गई, तभी वहां से निकल रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से कार सड़क किनारे गड्ढे में चली गई।
हादसे में कार सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। मरने वाले झज्जर और रोहतक के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दोनों दोस्त थे। पुलिस ने तलाशी में मिले आधार कार्ड और टूटे फोन का सिम कार्ड निकालकर दोनों की पहचान की।
आगरा-दिल्ली हाईवे पर यह भीषण हादसा फरह क्षेत्र में हुआ है।
इसमें झज्जर और रोहतक के रहने वाले दो दोस्त सवार थे। आगरा से दिल्ली की तरफ जा रही यह कार अनियंत्रित हो पलटते हुए डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ जाकर पलट गई। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगने से कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी और कार सवार दोनों दोस्तों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक मृतकों में एक रोहतक के संपला निवासी अनिल कुमार (33) पुत्र रमेश और दूसरा झज्जर के गांव भापुड़दा निवासी अतुल कुमार (18) पुत्र शमशेर है। अनिल के आधार कार्ड से उसकी शनाख्त की।
वहीं, अतुल के टूटे मोबाइल से उसका सिम कार्ड निकालकर दूसरे फोन में डाला गया और उससे मिले नंबरों पर फोन कर उसकी शनाख्त की गई। परिजन सूचना मिलते ही रोहतक और झज्जर से चल दिए हैं।
बताया जाता है कि कार सवार दोनों दोस्त रविवार की सुबह ही आगरा किसी काम से आए थे। लौटते हुए हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने बताया कि चालक ट्रक छोड़कर भाग गया है, ट्रक को कब्जे में लिया गया है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। हादसे की वजह कार चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार एकाएक अनियंत्रित हो गई थी।