{"_id":"6a9836222fdd5747380d618f","slug":"tribute-paid-on-the-death-anniversary-of-martyr-karan-singh-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-139435-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद करण सिंह की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद करण सिंह की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
02jjrp26- डावला गांव निवासी शहीद करण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करता उनका भाई। स्रोत : ग्रामीण
फोटो-26
झज्जर। गुजरात के पोरबंदर में चक्रवाती तूफान के दौरान 115 लोगों की जान बचाते हुए 2 सितंबर 2024 को शहीद हुए डावला निवासी शहीद करण सिंह की पुण्यतिथि पर बुधवार को उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। ग्रामीणों और इंडियन जागृति मंच के सदस्यों ने शहीद के अदम्य साहस और बलिदान को याद किया।
शहीद करण सिंह ने अपनी जान की परवाह किए बिना संकट में फंसे 115 लोगों की जिंदगी बचाई थी। उनकी वीरता और साहस के लिए गुजरात सरकार ने 25 जुलाई 2025 को उन्हें सम्मानित किया था। वहीं, 7 दिसंबर 2025 को गांव में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया था। कार्यक्रम में पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ और सांसद सुनीता दुग्गल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे थे। इस दौरान स्कूल, लाइब्रेरी और रास्ते के निर्माण की घोषणाएं भी की गई थीं।
26 जनवरी 2026 को शहीद करण सिंह का नाम राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। वहीं, 15 अगस्त 2026 को स्वास्थ्य मंत्री ने उनकी पत्नी को सम्मानित किया।
विज्ञापन
पुण्यतिथि कार्यक्रम में माता सुमित्रा देवी, भाई अर्जुन सिंह, योगेश गुरहिया, श्रीओम गुरहिया, नरेश गुरहिया, महावीर सिंह फौजी, सतबीर सिंह फौजी, लीला प्रधान, अनूप मोरवाल सहित ग्रामीण मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने कहा कि शहीद करण सिंह का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा बना रहेगा।