फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourist dies in Jagatsukh Manali Himachal Pradesh

Tourist Dies In Manali: हिमाचल प्रदेश के मनाली में टूरिस्ट की बिगड़ी तबीयत, मौत, डॉक्टर ने बताया ये कारण

Mon, 13 May 2024 10:18 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 13 May 2024 10:18 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के मनाली के जगतसुख में ट्रेकिंग के दौरान एक पर्यटक अचानक की तबीयत बिगड़ गई। लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Tourist dies in Jagatsukh Manali Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पर्यटन नगरी मनाली के जगतसुख में ट्रेकिंग के दौरान एक पर्यटक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पर्यटक की पहचान गुरलिंग रामचंद्रपा गरील (62) पुत्र रामचंद्रपा गरील, सीटीएस नंबर 29 स्कीम 47 शहयादरी नग्गर, बलगुन दूरदर्शन, कर्नाटक के रूप में हुई है।

विज्ञापन


कर्नाटक से आया था 25 लोगों का ग्रुप
जानकारी के अनुसार, 9 मई को कर्नाटक से करीब 25 लोगों का ग्रुप मनाली में ट्रेकिंग के लिए आया था। दल 10 मई को मनाली पहुंचा। 12 मई को ये लोग सुबह 8:30 बजे कैंप नंबर 1 नेगी डूघ के लिए निकले, जिनमें गुरुलिंग रामचंद्रपा गरील भी साथ थे। रात को वे सभी वहां पर रुके।
विज्ञापन


सीने में हुआ दर्द, हार्ट अटैक कारण
सोमवार को नेगी डूघ कैंप नंबर 2 के लिए कुरड़ी जा रहे थे। इस बीच गुरुलिंग रामचंद्रपा गरील की तबीयत खराब हो गई। सीने में दर्द होने पर वह वहां बैठ गए। लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि डॉक्टर ने मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया है। मृतक के परिवार को घटना के संबंध में सूचित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed