{"_id":"5b71881b42c7926c50449bc9","slug":"tight-security-in-mathura-ahead-of-independence-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस को लेकर मथुरा में अलर्ट, प्रमुख स्थानों पर बढ़ाई गई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस को लेकर मथुरा में अलर्ट, प्रमुख स्थानों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 13 Aug 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश देते एसएसपी बबलू कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रमुख स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा के लिए चेकिंग टीमों का गठन कर दिया गया है। रिफाइनरी के आसपास भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
खुफिया रिपोर्ट के बाद जनपद के सभी प्रमुख स्थलों की सुरक्षा का घेरा कस दिया गया है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास के होटल और गेस्ट हाउसों की चेकिंग के लिए टीम गठित कर दी गई हैं।
होटल और गेस्ट हाउस संचालकों को हिदायत दी गई है कि बिना पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को कमरा उपलब्ध न कराएं। एसपी सुरक्षा ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा एलर्ट के जारी होने के बाद चेकिंग टीमों को लगा दिया गया है।

होटल, गेस्ट हाउस में हो रही चेकिंग
होटल गेस्ट हाउसों की शिफ्टवार चेकिंग कराई जा रही है। रेलवे जंक्शन पर भी सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। इसके अलावा हाईवे प्लाजा शापिंग मॉल, बिग बाजार, द्वारिकाधीश मंदिर पर भी पुलिस की नजर है। यहां लगातार चेकिंग की जा रही है।
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर खुफिया रिपोर्ट के बाद आरपीएफ के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। स्वान दस्ते के साथ प्लेटफार्म और ट्रेनों की चेकिंग की जा रही है।
रिफाइनरी थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि सीआईएसएफ के साथ तालमेल कर चेकिंग कराई जा रही है। नए, पुराने बस स्टैंड पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। उधर, वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर समेत प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।