फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three houses gutted in fire in anni kullu

आग की भेंट चढ़े दो मकान, कड़ाके की ठंड में तीन परिवार बेघर

Fri, 12 Jan 2018 10:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आनी (कुल्लू)
अमर उजाला ब्यूरो, आनी (कुल्लू) Updated Fri, 12 Jan 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
Three houses gutted in fire in anni kullu

कुल्‍लू जिले के आनी की देवठी पंचायत के धार गांव में दो मकानों में आग लग गई। घटना में तीन परिवार बेघर हो गए हैं। करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को फौरी राहत जारी की है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


लकड़ी के मकान होने के चलते आग बुझाने में ग्रामीणों को कामयाबी नहीं मिल पाई। सूचना के मुताबिक धार गांव में वीरवार सुबह दो मकानों में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


इस घटना में दो मंजिला मकान के आठ कमरे और साथ लगते एक मंजिला मकान के दो कमरे और एक रसोईघर सहित सारा सामान जलकर राख हो गया।

इस अग्निकांड से धार गांव के गंगा राम, रोशन लाल और पुने राम तीन भाईयों के परिवार बेघर हो गए हैं। पंचायत प्रधान निशा ठाकुर ने बताया कि जिस समय आग लगी तब सभी लोग खेतों में काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान घरों से उठते धुएं से लोगों ने अंदाजा लगाया कि शायद खेतों में रखे कचरों में आग लगाई गई होगी। लेकिन तभी आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया।

नहीं पहुंच पाया दमकल वाहन

Three houses gutted in fire in anni kullu

लोगों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन बेकाबू हुई आग ने देखते ही देखते दस कमरों को राख में तबदील कर दिया। हालांकि आग बुझाने के लिए आनी से अग्निशमन दल को भी बुलाया गया।

लेकिन गांव से करीब 600 मीटर दूरी तक ही दमकल वाहन पहुंच पाया और लाख कोशिशों के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन की ओर से तहसीलदार डीएस नेगी सहित राजस्व विभाग और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस अग्निकांड की छानबीन में जुट गई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। 

दो प्रभावितों को मिली राहत राशि
तहसीलदार आनी डीएस नेगी ने बताया कि बेघर हुए तीन परिवारों में से गंगा राम को 15 हजार, रोहन लाल को पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है।

पुने राम का कुछ सामान आग से बच गया है और उसके ठहरने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की है, जिसके चलते उसे फौरी राहत नहीं दी गई। तीनों प्रभावित परिवारों को जल्द राहत दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed