{"_id":"5b13f1e44f1c1b684d8b477c","slug":"thief-dies-after-jumped-from-running-train","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लेडी प्रोफेसर का पर्स छीनकर चलती ट्रेन से कूदा चोर, खंभे से टकराने के बाद हुआ ये हश्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेडी प्रोफेसर का पर्स छीनकर चलती ट्रेन से कूदा चोर, खंभे से टकराने के बाद हुआ ये हश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 03 Jun 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस के एसी कोच से बरेली की महिला प्रोफेसर का पर्स चोरी कर चलती ट्रेन से कूदे युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उसके पास से पर्स मिल गया है।
हाथ पर लिखे नाम से यह तो पता चल गया है कि उसका नाम आकाश है लेकिन कहां का रहने वाला है यह अभी यह जानकारी नहीं है। घटना मथुरा रेलवे स्टेशन के पास घटी।
बरेली के सिविल लाइन क्षेत्र की रहने वाली अनीता त्यागी रविवार सुबह को 8 बजे दिल्ली से तिरुपति जा रही आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस के ए-वन कोच में सफर कर रहीं थीं

ट्रेन से कटकर मौत
तभी एक युवक उनका पर्स चोरी कर जंक्शन के आउटर पर आगरा एंड की तरफ कूद गया, लेकिन कूदते समय वो खंभे से टकराकर ट्रेन के नीचे आ गया। हादसे में उसका बायां हाथ और पैर कट गया।
सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक युवक के दाहिने हाथ पर आकाश और ज्योति लिखा है।
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना ने बताया कि एक्सप्रेस का मथुरा में ठहराव नहीं है। पर्स चोरी करने के बाद युवक ने आउटर पर कूदने का प्रयास किया और ट्रेन से कट गया।

पर्स में मिला ये सामान
चोरी किया गया पर्स पटरियों पर पड़ा मिल गया। पर्स ट्रेन के नीचे आने से उसमें रखा सामान और नकदी क्षतिग्रस्त हो गई। पर्स से 220 रुपये सही सलामत और 110 रुपये फटी हालत में मिले हैं।
पर्स में कुछ मेकअप का सामान और एक कैमरा मिला है। कुछ जरूरी कागजात भी मिले हैं। जिनसे यह पता चला है कि महिला बरेली के सरकारी डिग्री कालेज में शिक्षिका है।
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना ने बताया कि महिला से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। मरने वाले की पहचान के प्रयास भी किए जा रहे हैं। शव को कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।