{"_id":"6b09bebee8c1b9e76706ff13","slug":"the-tender-for-capturing-cattle-expired-six-months-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-142905-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश पकड़ने का छह माह पहले टेंडर हो चुका खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश पकड़ने का छह माह पहले टेंडर हो चुका खत्म
विज्ञापन
27jjrp18- लघु सचिवालय के सामने डिवाइडर पर बैठा बेसहारा गोवंश। संवाद
जिले में सड़कों पर घूमते बेसहारा पशु वाहन चालकों और राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं। आगामी दिनों में कोहरे का मौसम शुरू होने से हादसों का जोखिम और बढ़ने की आशंका है। नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे और शहर के मुख्य मार्गों पर दिनभर बेसहारा पशुओं का जमावड़ा रहता है। गोवंश पकड़ने का छह माह पहले टेंडर हो चुका खत्म लेकिन अभी तक टेंडर दोबारा जारी नहीं हो पाया है। कई लोग घायल हो चुके हैं, जबकि कई परिवार अपनों को खो चुके हैं। सड़क के बीच लड़ते सांड भी राहगीरों और दुकानदारों के लिए खतरा बने हुए हैं।
स्थानीय निवासी प्रवीण कुमार, सुरेंद्र, हरीश, मानवेंद्र और सतीश ने बताया कि नगर परिषद की ओर से समय-समय पर पशुओं को पकड़ने के अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर सड़कों पर मवेशियों की संख्या बढ़ जाती है। उन्होंने प्रशासन से स्थायी समाधान करने और पशुओं के गले में रेडियम बेल्ट लगाने की मांग की, ताकि रात में वाहन चालकों को वे दूर से दिखाई दे सकें।
छह माह पहले हो चुका टेंडर खत्म
नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने कहा कि बेसहारा गोवंश को लेकर परिषद गंभीर है। पशुओं को पकड़ने के लिए हाउस की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया है। जल्द टेंडर लगाया जाएगा। लोगों का कहना है कि नगर परिषद का बेसहारा पशुओं को पकड़ने का टेंडर पिछले छह माह से समाप्त है। नया टेंडर लगाने का प्रस्ताव पारित होने के बावजूद अब तक प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।