{"_id":"59bac02a4f1c1b8f688b4933","slug":"the-movie-dil-se-has-made-popular-sarah","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म 'दिल से ने बनाया लोकप्रिय: सारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म 'दिल से ने बनाया लोकप्रिय: सारा
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
अभिनेत्री सारा खान, मरियम जकारिया, और गायिका अर्शप्रीत कौर।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में जाकर फिल्मों में काम करने का काफी अच्छा अनुभव रहा। मुझे वहां की जनता ने बहुत प्यार दिया। फिल्म दिल से, ने मुझे काफी लोकप्रिय बनाया है। यह कहना है कि बॉलीवुड की एक्ट्रेस सारा खान का। वह गुरुवार को मेला श्रीदाऊजी महाराज में आयोजित संगीत सम्मेलन में प्रस्तुति देने आई थीं।
उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक परिवार से दूर रहना काफी मुश्किल था, लेकिन साथ काम करने वाले एक्टर्स ने यह कमी ज्यादा महसूस नहीं होने दी। अब उनकी अन्य कई वीडियो एलबम आने वाली है। पाकिस्तान में काम करते वक्त वहां के दर्शकों ने वहां मुझसे मेहमान जैसा ही व्यवहार किया। उनका कहना है कि वह अब तक एक हजार से अधिक स्टेज शो भी कर चुकी हैं। भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन कर सकें, इसके लिए प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि टेलीविजन पर अच्छा काम करने के बाद ही उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिला। स्टार प्लस ने उनके जीवन में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
अनुभव के साथ काम करने में आता है मजा: मरियम
हाथरस। टेलीविजन और फिल्मों में काम करना अलग-अलग अनुभव है। फिल्मों और नाटकों में काम करने से जैसे-जैसे अनुभव बढ़ता है, वैसे-वैसे काम करने में भी मजा आता है। यह कहना है कि बालीवुड कलाकार मरियम जकारिया का। मरियम गुरुवार की रात को यहां मेला श्रीदाऊजी महाराज में आयोजित संगीत सम्मेलन में परफॉर्म करने आई थीं। मरियम का कहना है कि फिरंगी फिल्म में काम करने से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली है। पिछले दो साल के ब्रेक के बाद एक बार फिर अब वह लगातार नाटक और फिल्मों में काम रही हैैं। कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा के साथ वह एक नई फिल्म में काम कर रही हैं। उम्मीद है कि उनकी यह फिल्म काफी सफल होगी। एक्टिंग उनकी पहली पसंद है। लाइफ ओके पर प्रसारित बेगम जान धारावाहिक में भी वह महत्वपूर्ण किरदार कर रही हैं।
विज्ञापन
पंजाबी गानों ने बनाया पॉपुलर: अर्शप्रीत
हाथरस। मशहूर गायिका अर्शप्रीत कौर का कहना है कि वह पिछले दो साल से गाने गा रही हैं। उनकी मां सुरेंद्र कौर भी एक अच्छी गायिका हैं। वही उनकी प्रेरणास्रोत भी रही हैं। पंजाबी गानों ने ही उन्हें काफी लोकप्रिय बनाया है। मेला श्रीदाऊजी महाराज के संगीत सम्मेलन में परफॉर्म करने आईं अर्शप्रीत ने बताया कि उनके पिता भी एक राइटर हैं, जो पंजाबी गाने लिखते हैं। उन्होंने कहा कि पुराने गाने उनकी नजरों में ज्यादा अच्छे थे, लेकिन मौजूदा समय में दर्शकों की पसंद के गाने गाना ही उनकी प्राथमिकता रहती है, इसलिए री मिक्स के गाने भी गाती हैं। वह लगातार शो कर रही हैं। उन्हें शो करना काफी पसंद है। हाथरस की जनता ने पहले भी उन्हें काफी पसंद किया था। उम्मीद है। इस बार भी उनके गाने काफी पसंद आएंगे। इस दौरान उनके साथ संगीत सम्मेलन के संयोजक मुकेश पौरुष भी मौजूद थे।