फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The minor said he doesn't want to get married anymore

नाबालिग बोली, कलक्टर साहब मैं अभी शादी नहीं करना चाहती

Tue, 07 Mar 2017 09:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 07 Mar 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
The minor said he doesn't want to get married anymore
child marrigae
अजमेर के मांगलियावास थाना क्षेत्र के अमरगढ़ गांव निवासी बारहवीं कक्षा की छात्रा ने जिला कलक्टर को जबरन बाल विवाह करवाने की शिकायत दी। छात्रा के साथ उसका नाबालिग भाई और पिता भी थे।
विज्ञापन


मांगलियावास थाना क्षेत्र के अमरगढ़ निवासी पप्पू सिंह रावत की बेटी सुशीला ने जिला कलक्टर को बताया कि उसके परिवार वाले जबरन उसका व उसकी बहन का बाल विवाह करने पर उतारू है। दोनों बहनों ने शादी से इनकार कर दिया तो आए दिन उन पर दबाव बनाया जा रहा है। सुशीला ने कहा कि उसकी मम्मी रूकमा देवी अपने भाई मंगल सिंह के कहने पर उनकी शादी करवाना चाहती है। मंगल सिंह पेशे से शिक्षक है। उसकी मां ने शादी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन


इस संबंध में मांगलियावास थाने में शिकायत दी गई, लेकिन पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही। सुशीला ने बताया कि वह पढ़ना चाहती है। उसके पिता पप्पू सिंह भी जब शादी करवाने से मना करते हैं तो उनके साथ भी मारपीट की जाती है और झूठी शिकायत देकर थाने में बंद करवा दिया जाता है। सुशीला ने जिला कलक्टर से उसकी मां, मामा, नाना और नानी को उनका विवाह नहीं करवाने के लिए पाबंद करने की गुहार लगाई है। जिला कलक्टर गौरव गोयल ने इस संबंध में जांच करवाकर जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed