{"_id":"5a6dada04f1c1b8d268b6d32","slug":"teachers-of-an-iti-college-ask-students-to-take-pledge-not-to-vote-for-bjp-in-the-upcoming-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: यहां 26 जनवरी को बच्चों ने खाई भाजपा को वोट न देने की कसम, जानिए क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: यहां 26 जनवरी को बच्चों ने खाई भाजपा को वोट न देने की कसम, जानिए क्यों?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्यप्रदेश
Updated Sun, 28 Jan 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
pledge against bjp
मध्य प्रदेश के होशंगाबाद से एक अजीब मामला सामने आया है, जहां एक स्कूल के 150 छात्र-छात्राओं को भाजपा को वोट न देने की शपथ दिलवाई गई है। शपथ ग्रहण का यह मामला एक वीडियो में कैद हुआ है। बताया जा रहा है यह वीडियो मध्यप्रदेश के ईटारसी के एक आईटीआई कॉलेज का है जहां 26 जनवरी के मौके पर झंडारोहण के बाद बीजेपी को वोट ना करने के लिए शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
इस कॉलेज के बच्चों की मांग है कि आईटीआई में कंप्यूटर की ऑनलाइन परीक्षा बंद कराई जाए। जिसके विरोध में ही शपथ ली जा रही थी। छात्रों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
#WATCH Teachers of Vijaylaxmi Industrial Training Institute in Itarsi ask students to take pledge not to vote for BJP in the upcoming elections & support it in any manner until it stops online examinations #MadhyaPradesh (26.01.18) pic.twitter.com/PY3S721Mbq
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 28, 2018
वीडियो में शपथ दिलवाने व्यक्ति को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि "'जब तक भारतीय जनता पार्टी ऑनलाइन परीक्षा बंद नहीं कर देती तब तक मैं भारतीय जनता पार्टी को वोट नहीं दूंगा, न ही भारतीय जनता पार्टी के किसी कार्यकर्ता का कोई सहयोग करूंगा, मैं यह भी शपथ लेता हूं कि 24 घंटे के भीतर कम से कम तीन लोगों को मैं इस तरह की शपथ के लिए प्रेरित करूंगा.... साथ ही मैं अपने ग्राम के और अपने क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के भष्ट्राचार, अन्याय के बारे में लोगों को जागरुक करूंगा।'
व्यक्ति के साथ ही बाकी बच्चे भी यही शपथ लेते देखे जा रहे हैं। हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि शपथ दिलाने वाला व्यक्ति उस स्कूल का शिक्षक है या कोई अन्य पदाधिकारी।
