फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   teacher accused of harassment of school girl students will be suspended chamba himachal pradesh

बर्खास्त होगा छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक, शिक्षा सचिव ने लिया कड़ा संज्ञान

Wed, 28 Nov 2018 12:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 28 Nov 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
teacher accused of harassment of school girl students will be suspended chamba himachal pradesh

जिला चंबा के दो प्राथमिक स्कूलों की 19 छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक बर्खास्त किया जाएगा। मंगलवार को अमर उजाला में प्रकाशित खबर पर कड़ा संज्ञान लेते हुए शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने मामला छिपाने पर उपनिदेशक चंबा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


तीन दिनों के भीतर उपनिदेशक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। शिक्षा सचिव ने उपनिदेशक से पूछा है कि आरोपी शिक्षक को अभी तक बर्खास्त नहीं करने और मामले की जानकारी नहीं देने पर क्यों न उनके खिलाफ भी आपराधिक मामला चलाया जाए।
विज्ञापन


चाइल्ड लाइन चंबा की जांच के बाद उजागर हुए मामले में जिला के एक अध्यापक पर 19 छात्राओं के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है। सितंबर महीने में एक विद्यालय में डेपुटेशन पर तैनात अध्यापक की ओर से छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। इसी मामले की जांच करते हुए चाइल्ड लाइन चंबा की टीम बच्चियों की काउंसलिंग करने पहुंची थी। जिसमें अन्य छात्राओं ने भी उनके साथ छेड़खानी होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर शिक्षा सचिव ने संज्ञान लेते हुए अभी तक आरोपी शिक्षक की बर्खास्तगी नहीं होने पर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील मामले की जिला उपनिदेशक ने जानकारी तक देना जरूरी नहीं समझा। ऐसे में उपनिदेशक को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में कार्रवाई नहीं होने के कारण ही ऐसे मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।


शिक्षा सचिव ने तीन दिनों के भीतर उपनिदेशक से समय पर मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को नहीं देने के कारणों को सूचित करने को कहा है। शिक्षा सचिव ने उपनिदेशक से पूछा है कि क्यों न आपके खिलाफ मामले को दबाने और अभियुक्त को बचाने के लिए आपराधिक मामला दर्ज करवाया जाए और नियम 14 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी पूछा है कि संविधान के प्रावधानों 311/2 तथा सुप्रीम कोर्ट के नवीनतम फैसलों के अनुसार दोषी शिक्षक को अभी तक केवल निलंबित ही क्यों रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed