{"_id":"c67cec98a53ccb6ba6d5c9cdfe2c3324","slug":"tata-centor-to-open-cancer-hospital-in-new-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू चंडीगढ़ में मिलेगा कैंसर का बेस्ट इलाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू चंडीगढ़ में मिलेगा कैंसर का बेस्ट इलाज
अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Sat, 12 Oct 2013 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंसर की रोकथाम के लिए पंजाब सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयास की कड़ी में एक और नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। कैंसर के क्षेत्र में जमीनी स्तर पर काम कर रही टाटा मेमोरियल सेंटर अब न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर में कैंसर का एक एडवांस टेक्नोलॉजी से युक्त अस्पताल का निर्माण किया जाएगा।
पहले चरण में 100 बेड का हास्पिटल का निर्माण किया जाएगा। दूसरे चरण में बेड की संख्या बढ़ाई जा सकेगी। पंजाब सरकार की ओर से सेंटर को करीब 50 एकड़ की जमीन आवंटित की गई है।
इसकी घोषणा खुद पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने की। कैंसर रजिस्ट्रेशन और रोकथाम के लिए आयोजित वर्कशॉप के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि कैंसर जैसी बीमारी की रोकथाम के लिए पंजाब सरकार बहुत ही गंभीर है।
विज्ञापन
इसके लिए जितने भी प्रयास हो सकते हैं, वे हर हाल में किए जाएंगे। उन्होंने पंजाब के चार जिलों में कैंसर के मरीजों के लिए शुरू किए गए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए पीजीआई और टाटा मेमोरियल सेंटर का आभार भी जताया।
ये तकनीक होगी अस्पताल में
मुल्लांपुर में बन रहे कैंसर सेंटर में काफी एडवांस टेक्नोलॉजी होगी। मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल हास्पिटल के एपिडेमियोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर राजेश दीक्षित ने बताया कि इस सेंटर में मॉडर्न रेडियोथैरेपी, कीमो थैरेपी व सर्जिकल एनक्लोलॉजी ट्रीटमेंट उपलब्ध रहेगा।
इसके लिए रोकथाम के लिए भी सभी सुविधाएं मौजूद रहेंगी। इस सेंटर के निर्माण की डेडलाइन तीन साल रखी गई है। अधिकारियों ने बताया कि मुल्लांपुर में जमीन के चारों तरफ चारदीवारी तैयार कर दी गई है।
आगे का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सेंटर के बन जाने से पीजीआई में आने वाले मरीजों का बोझ काफी कम हो जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां पर प्राइवेट अस्पताल की अपेक्षा काफी सस्ता इलाज उपलब्ध होगा।
टाटा मेमोरियल सेंटर प्राइवेट सेक्टर न होकर सरकारी ग्रांट के आधार पर स्थापित है, जिसका फायदा पंजाब व आसपास के प्रदेशों के मरीजों को मिलेगा। यह संस्था पीजीआई के साथ मिलकर चंडीगढ़, मोहाली, मानसा व संगरूर के मरीजों का रजिस्ट्रेशन करवा रही है। उसके बाद इन मरीजों पर रिसर्च कर बीमारी की रोकथाम का उपाय ढूढ़ेगी।