फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   SUCI launched public relations campaign in Linepar

एसयूसीआई ने लाइनपार में चलाया जनसंपर्क अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (एसयूसीआई) के कार्यकर्ताओं ने लाइनपार की सुभाषनगर, सूरत नगर, न्यू पटेल पार्क, शंकर गार्डन आदि बस्तियों में लोगों की समस्याओं को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया तथा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन पर हस्ताक्षर करवाए।
विज्ञापन

ज्ञापन में सरकार की स्मार्ट मीटर योजना तथा जन विरोधी बिजली बिल 2023 को वापिस लेने, शिक्षा का निजीकरण-व्यवसायीकरण-भगवाकरण पर रोक लगाने तथा उच्च स्तर तक सबके लिए मुफ्त शिक्षा देने, बेरोजगार युवकों को पक्की नौकरी देने, वृद्धावस्था पेंशन 10,000 रुपये महीना लागू करने करने, भवन निर्माण मज़दूरों का रजिस्ट्रेशन करने और उनको जीने लायक मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करने सहित मजदूरों की छटनी तालाबंदी पर कारगर रोक लगाने और 8 घंटे ड्यूटी का न्यूनतम वेतन 28000/प्रति महीने भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों को काम देकर काम के घंटों की बढ़ोतरी को रोकने और कामकाजी महिलाओं की हर तरह से सुरक्षा प्रदान करने आदि समस्याओं को अति शीघ्र हल करने की मांग की गई। संपर्क किए गए सभी लोगों ने उपरोक्त मांगों को सरकार से तुरंत पूरा करने का अनुरोध किया अन्यथा जोरदार जनांदोलन गठित करने की चेतावनी भी दी। इस अभियान में रमेश कुमार, दलवीर, धर्मवीर, ओमप्रकाश, सुरेश, सतबीर तथा रामकिशन ने भाग लिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed