{"_id":"6472f50c052126148300c608","slug":"snake-came-out-of-tomato-carat-in-the-sea-there-was-a-stir-in-the-vegetable-market-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सागर में टमाटर के कैरेट से निकली नागिन, सब्जी मंडी में मचा हड़कम्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सागर में टमाटर के कैरेट से निकली नागिन, सब्जी मंडी में मचा हड़कम्प
Sun, 28 May 2023 12:03 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sun, 28 May 2023 12:03 PM IST
सार
सागर की सब्जी मंडी में टमाटर के कैरेट से कोबरा प्रजाति की नागिन निकली। इससे सब्जी मंडी में हड़कम्प मच गया। स्नैक कैचर को बुलाया गया और उसने सांप को पकड़ा।
विज्ञापन
सागर की सब्जी मंडी में निकली नागिन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर की सब्जी मंडी में लोग उस समय सकते में आ गए, जब अचानक टमाटर के कैरेट से कोबरा प्रजाति की नागिन दिखाई दी। कैरेट को हिलाते-डुलाते समय अंदर बैठी नागिन फन निकालकर बाहर आ गई। इसके बाद तो सब्जी मंडी में हड़कम्प मच गया।
विज्ञापन
टमाटर के कैरेट लोडिंग वाहन में सब्जी मंडी पहुंचे थे। वाहन से कैरेट उतारते समय मजदूरों को नागिन दिखाई दी। वह वाहन से उतरकर दूर खड़े हो गए। वाहन के आसपास मंडी पहुंचे किसानों की भीड़ जमा हो गई। नागिन को देख सब्जी व्यापारी ने इसकी सूचना सागर के स्नेक कैचर अकील बाबा को दी। अकील बाबा मौके पर पहुंचे। कैरेट से नागिन को पकड़ा। दरअसल, सागर के पास के गांव के किसान मंडी में टमाटर लेकर पहुंचे थे तभी अचानक कैरेट से कोबरा प्रजाति की नागिन निकल गई।
विज्ञापन
कोबरा प्रजाति की नागिन होती हैं जहरीली
सूचना मिलने पर स्नेक कैचर अकील बाबा सब्जी मंडी पहुंचे। उन्होंने टमाटर के कैरेट से नागिन को करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद पकड़ लिया। इस दौरान स्नेक कैचर बाबा ने बताया कि यह कोबरा प्रजाति की नागिन है। यह काफी जहरीली होती है। इसके काटने पर तीन से चार मिनट में व्यक्ति की मौत हो सकती है। नागिन को बाद में जंगल में छोड़ा गया।
विज्ञापन
