फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   second day of uttarakhand assembly session

विस सत्रः राज्य में गुलदार के बड़े हमलों को लेकर प्रदर्शन

Thu, 10 Mar 2016 09:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 10 Mar 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
second day of uttarakhand assembly session
राज्य में गुलदार के बड़े हमलों को लेकर प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
बृहस्पतिवार को विधानसभा सदन में हंगामा तय है। बुधवार को विपक्ष ने इस बात का संकेत दिया था। प्रश्नकाल और शून्यकाल में विपक्ष की पुरजोर कोशिश होगी की मंत्रियों को घेरा जाए।
विज्ञापन


गुरुवार को प्रश्नकाल और शून्यकाल के बाद दोपहर तीन बजे से राज्यपाल के बजट अ‌भिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव दिया जाएगा और चर्चा होगी। उधर, सदन की कार्यवाही के दौरान भाजपा विधायकों ने गुलदार के बड़े हमलों सहित अन्य मामलों को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


राज्यपाल के अभिभाषण को पहले भी विपक्ष झूठ का पुलिंदा बता चुका है। विपक्ष के विरोध का आलम यह रहा कि भोजनावकाश के बाद की कार्यवाही मात्र पांच मिनट में ही सिमट गई। तकनीकी रूप से पहले दिन सदन की कार्यवाही मात्र पांच मिनट की ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष को पूरी तरह से शांत देखकर सत्ता पक्ष को लगा था कि इस बार खास परेशानी नहीं होगी। लेकिन, भोजन अवकाश के बाद राज्यपाल के अभिभाषण का पाठ जैसे ही विधानसभा अध्यक्ष ने करना शुरू किया, विपक्ष के तेवर सामने आ गए।

ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष ने भी अभिभाषण के मात्र दो ही पैराग्राफ पढ़े। यह पूरी कार्यवाही मात्र पांच मिनट में ही सिमट कर रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed