फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   search oprtion in rajouri

J&K: पंजग्राई से पीरपंजाल तक आतंकियों की तलाश में जुटी सेना

Sat, 09 Jul 2016 09:34 PM IST
रवि वर्मा, अमर उजाला/राजोरी
रवि वर्मा, अमर उजाला/राजोरी Updated Sat, 09 Jul 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
search oprtion in rajouri
राजोरी में सर्च आपरेशन - फोटो : File Photo
राजोरी जिले की मंजाकोट तहसील के एलओसी से सटे नक्का पंजग्राई क्षेत्र में सेना द्वारा बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सैन्य सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की रात को शुरू किया गया सर्च ऑपरेशन शनिवार को भी जारी रहा। सेना को नक्का पंजग्राई क्षेत्र में तीन से चार आतंकियों के होने की आशंका है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक चूंकि आतंकवादी कश्मीर का रुख कर सकते हैं, इसलिए सेना पंजग्राई से पीरपंजाल और मुगलरोड के जंगलों तक में सर्च आपरेशन चला रही है। नक्का पंजग्राई का इलाका एमओसी के पास है। बरसात के मौसम में धुंध के चलते यहां घुसपैठ के प्रयास से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


हालांकि इस बात की पुष्टि के लिए सेना का कोई भी अधिकारी कुछ भी बताने को तयार नहीं है। सैन्य सूत्रों व खुफिया एजेंसियों के अनुसार उक्त क्षेत्र में आतंकवादियों के होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में कुछ दिन पहले लोगों ने कुछ हथियारबंद संदिग्ध लोगों को देखा था। तब भी सेना व पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। दो दिन तक चले उस ऑपरेशन में भी सेना व पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा था। खुफिया एजेंसियों के पास उक्त क्षेत्र में आतंकियों के मौजूद होने के इनपुट पहले भी आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed