फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Sanitation workers took out a funeral procession for an effigy of the government.

सफाई कर्मचारियों ने निकाली सरकार के पुतले की शवयात्रा

Amar Ujala Bureau Updated Tue, 01 Sep 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers took out a funeral procession for an effigy of the government.
01jjrp09- नगर परिषद कार्यालय के बाहर पुतला फूंकते नगर परिषद के सफाई कर्मचारी। संवाद
झज्जर। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन 27वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मचारियों ने सरकार के पुतले की शवयात्रा निकाली। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। महिला सफाई कर्मचारियों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बाद कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पुतला फूंका।
विज्ञापन

प्रधान शिवम चावरिया ने कहा कि कर्मचारी अब आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने सरकार से 13 मई को हुए समझौते को लागू करने की मांग की। चावरिया ने बताया कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना उनकी प्रमुख मांग है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शहर में पिछले पांच दिनों से डंपिंग साइट्स से कूड़ा नहीं उठ रहा है। बाजारों और कॉलोनियों में भी कूड़ा जमा हो गया है, जिससे गंदगी व बदबू का वातावरण बन रहा है। पिछले 27 दिन से नगर परिषद के 109 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। शहर में जगह-जगह 150 टन से ज्यादा कूड़ा पड़ा है। भट्ठी गेट निवासी संदीप ने बीमारी फैलने का खतरा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed