फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party declared president of three cells, Ribu Srivastava Mahila Sabha state president

Lucknow News : रीबू, राजपाल और व्यास बने प्रदेश अध्यक्ष, सपा ने शिवपाल की करीबी को दी बड़ी जिम्मेदारी

Fri, 03 Feb 2023 10:30 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 03 Feb 2023 10:30 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा केबाद प्रदेश में संगठन को धार देने में जुट गई है। वाराणसी की रीबू श्रीवास्तव को महिला सभा की जिम्मेदारी दी गई है। रीबू को शिवपाल सिंह यादव का करीबी माना जाता है। वह प्रसपा में प्रदेश सचिव रह चुकी हैं।

विज्ञापन
Samajwadi Party declared president of three cells, Ribu Srivastava Mahila Sabha state president
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने तीन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। रीबू श्रीवास्तव को महिला सभा, डा. राजपाल कश्यप को पिछड़ा वर्ग और व्यास गौड़ को अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया है। समाजवादी पार्टी ने अल्पसंख्यक सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इकबाल कादरी को बनाया है। पहले भी इसी पद पर थे। इन्हें भी दोबारा मौका दिया गया है।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा केबाद प्रदेश में संगठन को धार देने में जुट गई है। वाराणसी की रीबू श्रीवास्तव को महिला सभा की जिम्मेदारी दी गई है। रीबू को शिवपाल सिंह यादव का करीबी माना जाता है। वह प्रसपा में प्रदेश सचिव रह चुकी हैं। अभी तक महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रहीं लीलावती कुशवाहा को राष्ट्रीय कमेटी में शामिल किया जा चुका है। इसी तरह पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी डा. राजपाल कश्यप को और अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी व्यासजी गौड़ को दोबारा सौंपी गई है। इसमें व्यासजी गौड़ राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य में भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed