फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   samaj sevi Sanstha lockdown ke dauran kar rahe logon ka Sahyog

संकट की घड़ी में समाजसेवी संस्थाएं जरूरतमंद लोगों के लिए कर रहीं सहयोग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
samaj sevi Sanstha lockdown ke dauran kar rahe logon ka Sahyog
एसडीएम को राशन की लिस्ट सौंपता ईश्वर शर्मा। - फोटो : AMAR UJALA
कोविड-19 के तहत लॉकडाउन की स्थिति में हर जरूरतमंद को भोजन व आवश्यक वस्तुएं मुहैया कराने का लक्ष्य सामने रखते हुए जिला प्रशासन अपनी सक्रिय भूमिका अदा कर रहा है। उपायुक्त जितेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में झज्जर जिला के बहादुरगढ़, झज्जर, बेरी व बादली उपमंडल में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा जनसेवा को समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
उपायुक्त की अपील पर अब पेंशनधारक भी आगे आ रहे हैं। झज्जर जिला की जनता घर पर रहकर कोरोना रूप वैश्विक महामारी के खिलाफ एकजुटता का संदेश दे रही है। पं.ईश्वर शर्मा ने दी दो माह की पेंशन राहत स्वरूप : झज्जर के आदर्श नगर निवासी बिजली निगम से सेवानिवृत पं.ईश्वर शर्मा कोहंद्रावली ने कोविड-19 के मद्देनजर हुए लॉकडाउन में जरूरतमंद लोगों के सहयोग के लिए अपनी दो माह की पेंशन से 700 किलोग्राम आटा, 200 किलोग्राम चावल व 200 किलोग्राम दाल झज्जर जिला प्रशासन को दी। शर्मा ने शनिवार को एसडीएम झज्जर शिखा को राहत सामग्री देते हुए सरकार व प्रशासन को सहयोग स्वरूप हर कदम में सहभागी बनने का विश्वास दिलाया। उनके साथ व्यापारी शिव कुच्छल ट्रेडिंग कंपनी के संचालक शीतल कुच्छल भी मौजूद रहे। एसडीएम शिखा ने कहा कि उपायुक्त जितेंद्र कुमार की कोविड 19 से प्रभावित लोगों को राहत देने की अपील पर हर वर्ग सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं और सामाजिक व धार्मिक संगठन अपनी उल्लेखनीय भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
लॉकडाउन में प्रभावित लोगों की मदद में निरंतर प्रशासन के बन रहे हैं सहयोगी : उपमंडल सामाजिक संस्था व स्वयंसेवी झज्जर आरएसएस झज्जर, महेंद्र बंसल आप और हम संस्था, ईश्वर शर्मा एक पहल सबका सहयोग, गौरव टीम पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ प्रवीण गर्ग वाइस चेयरमैन समर्पण वेलफेयर सोसायटी राधा स्वामी सत्संग घर-राव उदयभान बेरी जटेला धाम, माजरा डी-महंत राजेंद्र दास बादली अमित छनपाडिय़ा, बादली जोगेंद्र बाढ़सा बहादुरगढ़ राधा स्वामी सत्संग ब्यास बहादुरगढ़ मोक्ष सेवा समिति बालाजी मंदिर भारत विकास परिषद स्वर्ण कृपाल रूहानी मिशन सोमानी जनसेवा कोरोना सहायता समिति दलबीर मान इस्कॉन मंदिर एसएसआईएल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed