फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Road Accident chhattisgarh Two teachers died in collision between trailer and winger vehicle in Korba

Road Accident: ट्रेलर और विंगर वाहन में हुई भीषण टक्कर, दो शिक्षिकाओं की मौत; सात लोग घायल

Thu, 24 Jul 2025 01:08 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 24 Jul 2025 01:08 PM IST
सार

कोरबा जिले में ट्रेलर और विंगर वाहन में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दो शिक्षिकाओं की मौत हो गई। वहीं, सात लोग घायल हो गया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से पांच लोगों की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Road Accident chhattisgarh Two teachers died in collision between trailer and winger vehicle in Korba
सड़क हादसे में दो शिक्षिकाओं की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तानाखार मुख्य मार्ग पर गुरुवार सुबह एक ट्रेलर और विंगर वाहन की भीषण टक्कर में दो शिक्षिकाओं की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों और आपातकालीन सेवाओं (112 और 108) की मदद से घायलों को बाहर निकालकर कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

विज्ञापन


विंगर वाहन में 13 लोग सवार थे, जिनमें एकलव्य विद्यालय, पोड़ी उपरोड़ा के शिक्षक, शिक्षिकाएं और दो छात्र शामिल थे। ये सभी कटघोरा से विद्यालय जा रहे थे। घायलों में से पांच की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान हिंदी साहित्य शिक्षिका मंजू शर्मा (30) निवासी दिल्ली और अंजना शर्मा कंप्यूटर शिक्षिका (34) ) हरियाणा के रूप में हुई।
विज्ञापन


अभय श्रीवास्तव, देवराज प्रजापति, राहुल तंवर, गायत्री पी.वी., दीपंकर दास, शुभ्रा चौबे, रिया सोलंकी, रूपिका शर्मा, निखिल यादव, और 12 वर्षीय छात्रा रुचिका चटर्जी घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर है। शिक्षक मनोज कुमार ने बताया कि सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं एकलव्य विद्यालय में विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं। ये सभी दिल्ली, हरियाणा, और केरल के निवासी हैं और कटघोरा में किराये के मकानों में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह हादसा ट्रेलर चालक द्वारा ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ। कटघोरा थाना पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ट्रेलर चालक को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed