{"_id":"5b8b6c4b42c7924646255e25","slug":"rivers-in-tikamgarh-orchha-is-flowing-above-normal-level-20-people-rescued","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: भारी बारिश के कारण उफान पर बेतवा नदी, फंसे हुए 20 लोगों को बचाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: भारी बारिश के कारण उफान पर बेतवा नदी, फंसे हुए 20 लोगों को बचाया गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Updated Sun, 02 Sep 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में भारी बारिश के कारण बेतवा नदी का जलस्तर सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। नदी में बाढ़ आने के दौरान यहां 20 लोग फंस गए थे जिन्हें बाद में प्रशासन और पुलिस ने बचा लिया। यह नदी जिले के ओरछा में स्थित है। लोगों के फंसने की खबर सुनते ही प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। लोगों को बचाने के लिए नाव और मोटरसाइकल का इस्तेमाल किया गया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
जानकारी के लिए बता दें इस वक्त ओरछा में सतार की सहायक नदियां उफान पर हैं। नदियों के पुलों पर पानी बह रहा है। बाढ़ आने से लोगों के रास्ता भटकने का खतरा बढ़ जाता है। और अन्य किसी रास्ते पर जाने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
#MadhyaPradesh : Satar river in Tikamgarh's Orchha is flowing above normal level following heavy rainfall in the region, area flooded. Connectivity disrupted. pic.twitter.com/HL1mEDdShC
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 2, 2018
प्रशासन का कहना है कि अभी किसी भी अन्य व्यक्ति के फंसे होने की कोई खबर नहीं है। अगर किसी के फंसे होने की कोई खबर आती भी है तो उसके लिए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। लोगों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। बता दें भारी बारिश के चलते राज्य के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। कई नदियां उफान पर हैं। प्रशासन की ओर से कई जगह रेड अलर्ट लगाया गया है।
