फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ranking of himachal cities including shimla in Cleanliness survey

स्वच्छता सर्वेक्षण: जानिए हिमाचल के किस शहर को क्या रैंक मिला

Wed, 06 Mar 2019 07:23 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Wed, 06 Mar 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
ranking of himachal cities including shimla in Cleanliness survey

देश भर के 4237 शहरों में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार राजधानी शिमला को 128वां रैंक मिला है, जबकि मंडी 806, मनाली 916 और धर्मशाला 972वें रैंक पर रहा।

विज्ञापन


आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 की रिपोर्ट जारी की है। पिछले वर्ष 2018 में शिमला शहर को 144वां रैंक मिला था। सफाई व्यवस्था सुधरने के कारण रैंकिंग में इस बार शिमला को 16 पायदान का फायदा हुआ है।
विज्ञापन


कुल पांच हजार अंकों में से शिमला को 2689.5 अंक मिले हैं। केंद्र सरकार की ओर से कराए गए स्टेट रैंकिंग में हिमाचल 20वें स्थान पर रहा है। बीते वर्ष हिमाचल का स्थान 18वां था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल रैंकिंग के लिए ऐसे हुआ चयन 

ranking of himachal cities including shimla in Cleanliness survey

नगर निगम शिमला इस बार टॉप 50 शहरों में शामिल होने की उम्मीद कर रहा था। इसके लिए सर्वेक्षण से ठीक पहले कई कदम भी उठाए गए, लेकिन शहर में गीला और सूखा कचरा अलग-अलग उठाने की योजना प्रभावी ढंग से लागू न होने और गारबेज फ्री सिटी के अंक न मिलने से शिमला टॉप 100 शहरों की लिस्ट में भी शामिल नहीं हो पाया। इस बार सर्वेक्षण के लिए भी केंद्रीय टीमें गुपचुप शिमला पहुंचीं।

शहरवासियों से फीडबैक लिया और सार्वजनिक स्थानों तथा शौचालयों का निरीक्षण कर लौट गईं। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर हिमाचल से 54 शहरों की सूची मंत्रालय को भेजी थी। केंद्र की टीम ने शहरों का सर्वेक्षण किया। इसमें यह देखा कि केंद्र की ओर से स्वच्छता को लेकर जो दिशा-निर्देश जारी किए हैं, क्या शहर उन पर खरे उतर पाए हैं? इसके अलावा शहरों में विकास कार्यों के लिए जारी राशि का सही इस्तेमाल हुआ या नहीं।

उत्तरी जोन हिमाचल रैंकिंग में बद्दी की स्थिति बेहतर   

स्वच्छता सर्वेक्षण छावनी बोर्ड में जतोग देश भर में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। बीते वर्ष पहले स्थान पर था। इसके साथ ही डलहौजी 10वें, सबाथू 29, बकलोह 55, कसौली 21 और योल 76वें स्थान पर रहा। उत्तरी जोन के 20 शहरों में बद्दी की स्थिति बेहतर है।

बद्दी 411, हमीरपुर 495, सुंदरनगर 520, पालमपुर 577, डलहौजी 622, नयनादेवी 642, परवाणू 671, कांगड़ा 690, रामपुर 692, चंबा 693, संतोषगढ़ 735, नाहन 738, सोलन 758, रिवालसर 774, अर्की 783 ज्वालामुखी 804, मंडी 806, नारकंडा 815, कोटखाई 817, चौपाल 832 वें स्थान पर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed