फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan assembly election 2018: women voters again leads again

राजस्थान चुनाव: मतदान में फिर पुरुषों पर भारी पड़ीं महिलाएं   

Sun, 09 Dec 2018 10:57 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Dec 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan assembly election 2018: women voters again leads again
वोटिंग में महिलाएं अव्वल (फाइल फोटो)
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के मतदान में एक बार फिर महिला मतदाताओं ने बाजी मारी है। मतदान प्रतिशत के हिसाब से महिलाएं, पुरुषों से आगे हैं। यहां कुल मिलाकर 74.21% मतदान हुआ था। निर्वाचन विभाग ने मतदान के अंतिम आंकड़े शनिवार को जारी किए। इसके अनुसार विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए शुक्रवार को हुए मतदान में 74.21% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया । यह आंकड़ा 2013 के 75.23% के आंकड़े से लगभग एक प्रतिशत कम है।
विज्ञापन


इसके अनुसार मतदान प्रतिशत के हिसाब से महिला मतदाता, पुरुष मतदाताओं से फिर आगे रहीं। इस बार महिलाओं का मतदान प्रतिशत 74.66% और पुरुषों का मतदान प्रतिशत 73.81% रहा। 2013 के पिछले चुनाव में भी महिलाएं आगे रही थीं और मतदान का प्रतिशत 75.57% और 74.92% रहा था। 
विज्ञापन


जहां तक सबसे अधिक मतदान का सवाल है तो राज्य की पोकरण विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 87.47 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं राज्य की मारवाड़ जंक्शन विधानसभा सीट पर मतदान का प्रतिशत सबसे कम 60.42% रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में कुल 4,74,37,761 मतदाता हैं और कुल 2274 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। अलवर जिले के रामगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह का 29 नवंबर को निधन हो गया है। वहां का चुनाव स्थगित कर दिया गया। इसलिए कुल 199 सीटों के लिए मतदान हुआ। मतदान के बाद तमाम एजेंसियों के एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना जताई गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed