फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   rain in may part of j&K

गर्मी से मिली राहत, कश्मीर घाटी में फिर ठंड का अहसास

Tue, 24 May 2016 07:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 24 May 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
rain in may part of j&K
बार‌िश - फोटो : अमर उजाला
पिछले दो दिन से राज्य पर इंद्रदेव मेहरबान हैं। घाटी में मंगलवार भी दिनभर झमाझम बारिश होती रही। मौसम में आए बदलाव से पर्यटकों के चेहरे खिले हैं। कश्मीर समेत जम्मू संभाग के अधिकतर हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 10-11 डिग्री लुढ़क गया है।
विज्ञापन


घाटी में दोबारा ठंड का अहसास हुआ है। जिला राजोरी के कोटरंका में तेज हवाओं से एक स्कूल की छत उड़ गई। जम्मू में भी तड़के तेज हवाएं चलीं। बारिश से मौसम सुहावना बना है। इस बीच कारगिल न्यूनतम 7.4 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ सबसे सर्द रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में कश्मीर और जम्मू के कई हिस्सों में हल्की बारिश होगी।  
विज्ञापन


रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में चौबीस घंटों में 19.7 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा सामान्य से नौ डिग्री गिरकर 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में 16.0 मिलीमीटर बारिश हुई। यहां भी पारा नौ डिग्री लुढ़ककर 13.1 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में 22.4 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा सामान्य से आठ डिग्री कम 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू में 3.8 मिलीमीटर बारिश के साथ पारा पांच डिग्री लुढ़ककर 32.8, कटड़ा में 18.1 मिलीमीटर बारिश के साथ पारा सात डिग्री गिरकर 27.6 और भद्रवाह में 16.2 मिलीमीटर बारिश से दिन का पारा सामान्य से 11 डिग्री लुढ़ककर 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला कठुआ, उधमपुर, राजोरी में भी बारिश से पारा गिरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed