{"_id":"5a52779a4f1c1b4a018b6367","slug":"protest-of-people-of-ashok-bihar-colony","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशोक विहार के बाशिंदों ने सांसद को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशोक विहार के बाशिंदों ने सांसद को घेरा
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Mon, 08 Jan 2018 03:17 AM IST
विज्ञापन
सांसद नेपाल सिंह को ज्ञापन देते कालोनी के अशोक विहार के लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेदखली की कवायद शुरू होने के बाद भड़के अशोक विहार के बाशिंदों ने सांसद डा.नैपाल सिंह से मुलाकात की। सांसद से लोगों ने कहा कि उनके साथ नाइंसाफी हो रही है। तीस साल से वह यहां रह रहे हैं,लेकिन अब उन्हें हटाया जा रहा है। सांसद ने भरोसा दिलाया कि वह इस मुद्दे को वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात कर उठाएंगे। सरकार उनके साथ है।
अशोक विहार कालोनी के लोगों ने रामपुर पहुंचे सांसद डा.नैपाल सिंह का गेस्ट हाउस में घेराव कर लिया। उन्होंने सांसद डा. नैपाल सिंह से कहा कि वह यहां पिछले बीस-तीस सालों से रह रहे हैं। उनके जमीन की रजिस्ट्री भी है। इसके बाद भी प्रशासनिक अफसर उनको मकान खाली कराने के लिए तुले हुए हैं। रविवार को भारी फोर्स पहुंची और प्रशासन का रवैया बिल्कुल अलग था। पुलिस के जरिए उनको धमकाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
कहा कि उन्होंने रिकार्ड भी देखा है। यदि कोई आपत्ति होती तो प्रशासन को पहले ही बतानी चाहिए थी। उन्होंने सांसद से इस मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई कराने की मांग की। सांसद ने लोगों को भरोसा दिया कि सरकार उनके साथ है इस मुद्दे को लेकर वित्त मंत्री से मुलाकात की जाएगी। कहा किसी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान संदीप सिंह, बाबू राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन