{"_id":"5708082c4f1c1b1573c8113b","slug":"protest-of-congress-in-nia-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग जाम
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
Updated Sat, 09 Apr 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
nit srinager
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर एनआईटी में हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने अपना विरोध जारी रखा है। शुक्रवार को भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश विरोधी नारेबाजी व युवाओं पर लाठीचार्ज मामले को लेकर कांग्रेस ने पीडीपी-भाजपा गठबंधन के खिलाफ शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। प्रदर्शनकारियों ने राज्य की पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए भाजपा को सत्ता का लोभी बताया।
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरेश कुमार के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या युवा कांग्रेसियों ने पूरे शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। उन्होंने कुछ देर तक कालीबड़ी चौक पर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मौजूदा गठबंधन सरकार के फिर से बनते ही ऐसी घटना सामने आई, जिसने राज्य पुलिस का नाम फिर से बर्बरतावादी पुलिस के नाम में दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन