{"_id":"5b37276d4f1c1b64068b8f38","slug":"priyanka-gandhi-vadra-in-chharabra-shimla-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम तक अपने नए आशियाना में डटी रहीं प्रियंका वाड्रा, बगीचे का भी किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम तक अपने नए आशियाना में डटी रहीं प्रियंका वाड्रा, बगीचे का भी किया दौरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:17 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका वाड्रा शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे तक अपने छराबड़ा में अपने आशियाना में ही डटी रही। वाड्रा 10 बजे अपने निर्माणाधीन आशियाना पहुंची। इस अवसर पर निजी वास्तुकार के अलावा कांग्रेस उपाध्यक्षा केयर सिंह खाची भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
उन्होंने आशियाना को जल्द फाइनल टच देने की बात कही। मौसम खराब होने के बावजूद भी वह दोपहर बाद सेब के बगीचे और फूलों के बाग का भी निरीक्षण किया। इस बगीचे में डेढ़ सौ सेब के पौधे और चेरी और आडू के पौधे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
प्रियंका का शिमला में दो दिन रहने का कार्यक्रम तय हुआ है। आज दोपहर तक वह वापस दिल्ली लौटेगी। सूत्र बताते हैं कि ब्रेक फास्ट करने के बाद प्रियंका होटल वाइल्ड फ्लॉवर हॉल से अपने निर्माणाधीन आशियाना गई। उनका दो मंजिला मकान अब बनकर तैयार है।
विज्ञापन
इन दिनों भवन का अंदरूनी काम चला है। गौर हो कि अभी पिछले माह ही प्रियंका अपनी माता सोनिया गांधी के साथ भी घर का जायजा लेने आईं थीं, लेकिन यहां पहुंचते ही सोनिया की तबीयत बिगड़ने से उन्हें वापस नई दिल्ली जाना पड़ा था।