{"_id":"62b55ace6cef427e44531266","slug":"president-election-yashwant-sinha-got-z-category-security-cover-jmm-called-meeting-on-extending-support-to-presidential-election-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"President Election 2022: यशवंत सिन्हा को भी मिली 'जेड श्रेणी' की सुरक्षा, असमंजस के बीच झामुमो ने बुलाई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
President Election 2022: यशवंत सिन्हा को भी मिली 'जेड श्रेणी' की सुरक्षा, असमंजस के बीच झामुमो ने बुलाई बैठक
Fri, 24 Jun 2022 12:07 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:07 PM IST
सार
यशवंत सिन्हा झारखंड के सांसद रह चुके हैं। वहीं दूसरी ओर एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से आती हैं और झामुमो आदिवासी के नाम पर ही राजनीति करती है। ऐसे में झामुमो के लिए असमंजस की स्थिति खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
द्रोपदी मुर्मू-यशवंत सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जैसे-जैसे राष्ट्रपति चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है। वैसे-वैसे इसको लेकर दिलचस्पी भी बढ़ती जा रही है। विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा के बाद एनडीए ने आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को मैदान में खड़ा किया है। इस दांव से सबसे बड़ी असमंजस की स्थिति झारखंड मुक्ति मोर्चा के सामने खड़ी को गई है। इसको लेकर कल झामुमो ने पार्टी सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई है। पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन बैठक की अध्यक्षता करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इसी बैठक में तय होगा कि झामुमो किसके पक्ष में अपना समर्थन देगा।
विज्ञापन
दरअसल, यशवंत सिन्हा झारखंड के सांसद रह चुके हैं। वहीं बिहार में जन्म होने के कारण झारखंड से उनका जुड़ाव भी है। वहीं दूसरी ओर एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से आती हैं और झामुमो आदिवासी के नाम पर ही राजनीति करती है। ऐसे में उसके लिए असमंजस की स्थिति खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
यशवंत सिन्हा को मिली जेड श्रेणी सुरक्षा
राष्ट्रपति चुनावों के लिए शुरू हुए नामांकन के बीच विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा की सुरक्षा बढ़ाई गई है। गृह मंत्रालय की ओर से उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इससे पहले द्रौपदी मुर्मू को भी जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी।
विज्ञापन
द्रौपदी आज तो यशवंत 27 को करेंगे नामांकन
द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार यानी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी। वहीं यशवंत सिन्हा 27 जून को नामांकन दाखिल करने वाले हैं। 29 जून को नामांकन की अंतिम तारीख है। 18 जुलाई को मतदान होंगे और 21 जुलाई को इसके नतीजे आएंगे। 24 जुलाई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल पूरा हो रहा है।