{"_id":"66481e679d25231c2f0dc8c3","slug":"pm-modi-rally-in-ambala-public-meeting-news-in-hindi-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Haryana Rally: भगवा व हरे रंग की साड़ी पर कमल का फूल होगा आकर्षण का केंद्र, सुरक्षा का कड़ा पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Haryana Rally: भगवा व हरे रंग की साड़ी पर कमल का फूल होगा आकर्षण का केंद्र, सुरक्षा का कड़ा पहरा
Sat, 18 May 2024 10:06 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 18 May 2024 10:06 AM IST
सार
PM Modi Rally in Ambala: प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 2:30 से तीन बजे के बीच विशेष विमान से अंबाला छावनी के एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे, जहां से सड़क मार्ग से रैली स्थल तक जाएंगे। रैली में अंबाला लोकसभा से प्रत्याशी बंतो कटारिया और कुरुक्षेत्र लोकसभा से नवीन जिंदल मंच पर मोदी के साथ मंच भी साझा करेंगे।
विज्ञापन
रैली के मंच पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए डीजीपी शत्रुजीत
- फोटो : संवाद
विस्तार
अंबाला सिटी के पुलिस लाइन मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में पहली एक हजार सीटों पर महिला मोर्चा की पदाधिकारी और सदस्य बैठेंगी। बाकायदा इसको लेकर एक हजार साड़ियां उपलब्ध करवाई गई हैं। जिसमें भगवा व ग्रीन रंग के साथ-साथ कमल का फूल बना हुआ है। महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रिचा पाहवा ने बताया कि पहली एक हजार सीटों पर महिला कार्यकर्ता बैठेंगी। यह साड़ियां वीरवार रात को ही पहुंची थी और पूरे लोकसभा क्षेत्र में इसे बांट दिया गया है। रैली स्थल पर 1500 झंडे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
टेंट में 100 कूलर और 300 एसी देंगे चिलचिलाती गर्मी से राहत
चिलचिलाती गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए रैली स्थल पर 100 कूलर व 300 एसी फर्राटे लगाए गए हैं। एसी फर्राटे हवा के साथ-साथ पानी की भी बौछार करेंगे। पंडाल में हजारों लोगों के लिए पानी की व्यवस्था की गई है। पंडाल में करीब 20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी, बाकी लोग खड़े हो सकेंगे। उधर, शुक्रवार को पुलिस मुलाजिमों ने भी पंडाल में सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर रिहर्सल भी की।
विज्ञापन
सुरक्षा को लेकर हरियाणा पुलिस के आलाधिकारियों के अलावा एसपीजी, एनएसजी के जवानों को भी यहां तैनात किया गया है। सुरक्षा दायरे को मजबूत रखने के लिए इलाका पुलिस के अलावा घोड़ों पर सवार जवान भी तैनात रहेंगे जो आसपास के प्लाटों आदि रास्तों पर गश्त करेंगे। उधर, रैली स्थल के चारों तरफ करीब 400 मीटर की दूरी तक वाहनों को खड़े करने की अनुमति नहीं होगी। वाहन दूर खड़ा करके पैदल रैली स्थल तक लोग आ सकेंगे। इतना ही नहीं रैली स्थल पर दो एंट्री गेट होंगे। महिला व पुरुष एक गेट पर अलग-अलग मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरेंगे।
विज्ञापन
किसानों पर रहेगी नजर
इस दौरान किसान आंदोलन को लेकर विशेष नजर रखी जाएगी। रैली स्थल के आसपास एक किलोमीटर तक दर्जनों बैरिकेड्स लगाकर चप्पे-चप्पे पर मुलाजिम तैनात कर दिए गए हैं। खासतौर पर एयरफोर्स स्टेशन से लेकर रैली स्थल के करीब छह किलोमीटर के दायरे में पुलिस और सेना के जवानों की विशेष नजर रहेगी।