{"_id":"5b139a524f1c1b13358b4bfa","slug":"online-fraud-on-olx-for-buying-iphone","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"OLX पर ठगी का शिकार हुआ व्यापारी, इतने रुपए का लगा चूना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
OLX पर ठगी का शिकार हुआ व्यापारी, इतने रुपए का लगा चूना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 03 Jun 2018 01:16 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
ओएलएक्स पर आईफोन की बोली लगाने वाले आगरा के पेठा व्यवसायी के साथ ठगी हो गई। व्यवसायी से पेटीएम से आठ हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए गए। मगर, मोबाइल नहीं आया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
ट्रांस यमुना कॉलोनी के रहने वाले अंशुल गर्ग की पेठे की दुकान है। उन्होंने बताया कि 29 मई को ओएलएक्स पर एक आईफोन का विज्ञापन देखा था, उस पर दिए गए नंबर पर कॉल किया।
कॉल रिसीव करने वाले ने खुद को उज्जैन का बताया। उसने कहा कि वो आईफोन 28 हजार में खरीदकर लाया था। मगर, किसी वजह से आठ हजार में बेच रहा है। अंशुल ने सौदा कर लिया।

Trending Videos
पेठा व्यापारी ने उससे रसीद और कोरियर की स्लिप भेजने को कहा, उसने व्हाट्सएप पर स्लिप भेज दी। इसके बाद पेटीएम से रुपए ट्रांसफर करने के लिए बोला। अंशुल ने आठ हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए।
शुक्रवार तक मोबाइल के नहीं आने पर कोरियर कंपनी के ऑफिस गए। यहां से पता चला कि रसीद फर्जी है। कॉल करने पर रिसीव नहीं हुआ। इस पर अंशुल ने थाना एत्माद्दौला में शिकायत की।
शुक्रवार तक मोबाइल के नहीं आने पर कोरियर कंपनी के ऑफिस गए। यहां से पता चला कि रसीद फर्जी है। कॉल करने पर रिसीव नहीं हुआ। इस पर अंशुल ने थाना एत्माद्दौला में शिकायत की।