{"_id":"6b04a372c1601268760a5bec","slug":"officials-should-prepare-a-special-action-plan-for-pollution-control-during-winter-dc-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-142729-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर विशेष कार्य योजना तैयार करें अधिकारी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर विशेष कार्य योजना तैयार करें अधिकारी : डीसी
विज्ञापन
झज्जर। एनसीआर क्षेत्र में सर्दी के मौसम में वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने और जिला की वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से डीसी वर्षा खांगवाल की अध्यक्षता में सोमवार को अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. सुनील श्योराण ने प्रदूषण नियंत्रण को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की। बैठक में सर्दी में प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रबंधों की समीक्षा की गई और वर्ष 2027 के लिए जिला स्तरीय वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्दी के मौसम में प्रदूषण बढ़ने की आशंका को देखते हुए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कदम उठाएं। खुले में ठोस कचरा एवं बायोमास जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए नियमित निगरानी की जाए। इसके साथ ही सड़कों से उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करने, निर्माण एवं तोड़फोड़ से निकलने वाले मलबे (सीएंडडी वेस्ट) का उचित प्रबंधन करने तथा यातायात जाम की समस्या को कम करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जाए।
डीसी ने कहा कि जिला में प्रदूषण की दृष्टि से संवेदनशील हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष कार्य योजना लागू की जाए। संबंधित विभाग अपने-अपने कार्यक्षेत्र में प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों की पहचान करते हुए नियंत्रण के प्रभावी उपाय सुनिश्चित करें। कार्यों की नियमित निगरानी और निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई पूरी करना भी प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए।