फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nursing college admission 2019 student not interested in private college

निजी कॉलेजों में नर्सिंग में कोई दाखिले को तैयार नहीं, अब होगी दूसरे चरण की काउंसिलिंग

Sun, 17 Nov 2019 05:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 17 Nov 2019 05:08 PM IST
सार

  • अब 18 नवंबर से शुरू होने जा रही दूसरे चरण की काउंसिलिंग
  • सरकारी कॉलेजों में 114, निजी कॉलेजों में 1201 नर्सिंग सीटें खाली
  • पैरामेडिकल छात्र फिलहाल 45 हजार रुपये फीस पर लेंगे दाखिला

विज्ञापन
nursing college admission 2019 student not interested in private college
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश के निजी नर्सिंग कॉलेजों में छात्र दाखिले को तैयार नहीं हैं। हालात यह है कि पहले चरण की काउंसिलिंग के बाद इन कॉलेजों में 1201 नर्सिंग सीटें खाली पड़ी हुई हैं। वहीं, सरकारी कॉलेजों में 114 नर्सिंग सीटें खाली हैं। अब 18 नवंबर से दूसरे चरण की काउंसिलिंग फिर शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन


एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने नर्सिंग और पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले की पहले चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी कर ली है। पहले चरण के बाद बड़ी संख्या में नर्सिंग की सीटें खाली रह गई हैं। खासतौर से निजी कॉलेजों की सीटें खाली रहना एक बड़ी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन


एचएनबी मेडिकल विवि के कुलपति प्रो. हेमचंद्र ने बताया कि पहले चरण के बाद अब 18 नवंबर से दूसरे चरण की काउंसिलिंग शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि 22 नवंबर तक छात्र अपना रजिस्ट्रेशन और च्वॉइस भर सकता है। उसके बाद 25 नवंबर को एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग का सीट आवंटन कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी कॉलेजों में रिक्त सीटों की स्थिति

कोर्स   -  रिक्त सीटें
बीएससी नर्सिंग    341
एमएससी नर्सिंग    30
पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग    57
जीएनएम    564
एएनएम    209
पैरामेडिकल    274
इनसेट
सरकारी कॉलेजों में रिक्त सीटों की स्थिति
कोर्स    रिक्त सीटें
बीएससी नर्सिंग    38
एमएससी नर्सिंग    06
पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग    10
जीएनएम    26
एएनएम    34
पैरामेडिकल    90

पैरामेडिकल सीटें सोमवार को होंगी आवंटित

प्रदेश में पैरामेडिकल कोर्सेज की फीस अभी तक भी तय नहीं हो पाई। इस वजह से एचएनबी मेडिकल विवि ने पैरामेडिकल का सीट आवंटन रोका हुआ है। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि सत्र लेट न हो, इसके लिए सोमवार को पैरामेडिकल का सीट आवंटन किया जाएगा। इन छात्रों को 25 नवंबर तक एडमिशन लेना है।


उसके बाद बची सीटों पर दूसरी काउंसिलिंग अलग से की जाएगी। फिलहाल पुराने शासनादेश के तहत छात्रों को राज्य कोटा सीट पर 45 हजार रुपये फीस पर एडमिशन का मौका दिया जा रहा है। फीस निर्धारण होने के बाद छात्रों को नया शुल्क देना होगा।

यहां भरें च्वॉइस : www.hnbumu.ac.in

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed