{"_id":"5744a59e4f1c1b75626908bd","slug":"non-bailable-warrant-issued-for-mp-of-kurukshetra-rajkumar-saini","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद राजकुमार सैनी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद राजकुमार सैनी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 25 May 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
सांसद राजकुमार सैनी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी के खिलाफ स्थानीय अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। सीजेएम कोर्ट ने यह वारंट 24 मई को अदालत में हाजिर नहीं होने के कारण जारी किया है। सैनी पर सर्व जातीय सर्व खाप महापंचायत महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष दहिया ने 27 मई 2015 को याचिका दायर की थी। उधर सांसद सैनी ने कहा कि वे इस वक्त कश्मीर में हैं। उन्हें न पहले कभी समन मिला है और न ही गैर जमानती वारंट जारी होने की जानकारी ही है। वारंट जारी हुआ है तो इसकी जानकारी मिल ही जाएगी।
विज्ञापन
दहिया ने आईपीसी की धारा-153-ए और 153-बी के तहत कोर्ट में याचिका दायर की थी कि सांसद सैनी संवैधानिक शपथ की अवहेलना करते हुए प्रदेश में जातीय वैमनस्यता फैला रहे हैं। हरियाणा में हुए दंगों के बाद दहिया ने यह बात भी जुड़वाई कि सैनी के बयानों के कारण ही प्रदेश को जातीय दंगों का दंश झेलना पड़ा। इस याचिका पर सीजेएम कोर्ट ने 1 अप्रैल 2016 को सुनवाई की थी। इसमें सैनी को 24 मई 2016 को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश किए थे, लेकिन वे मंगलवार को कोर्ट में पेश नहीं हुए। इस कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। अगली सुनवाई के लिए 6 अगस्त तय की गई है।
विज्ञापन