फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   national flag bent in the honor of former atal bihari vajpayee

पूर्व पीएम अटल के सम्मान में झुका रहा तिरंगा, जिलों में श्रद्धांजलि सभाएं

Fri, 17 Aug 2018 08:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 17 Aug 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
national flag bent in the honor of former atal bihari vajpayee

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में शुक्रवार को हाईकोर्ट समेत सभी जिला मुख्यालय, सचिवालय और सरकारी कार्यालयों में तिरंगा झुका रहा। शनिवार को सभी जिला मुख्यालय और मंडलों में श्रद्धांजलि सभाएं होंगी, जबकि 22 अगस्त को शिमला में शोक सभा होगी।

विज्ञापन


इसमें प्रदेश भर से भाजपा के नेता उपस्थित रहेंगे। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में सुबह से पार्टी का झंडा झुका रहा। भाजपा जिला मुख्यालय की ओर से शुक्रवार को रोटरी हाल में शोकसभा आयोजित की गई।  इसमें भाजपा नेताओं के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

वाजपेयी को हिमाचल से गहरा लगाव था

national flag bent in the honor of former atal bihari vajpayee

जिला अध्यक्ष संजय सूद ने बताया कि शनिवार को श्रद्धांजलि सभा दोपहर बाद 3 बजे जैन हाल शिमला में होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दिल्ली गए हैं।

 इसके चलते पार्टी ने 22 को शोक सभा करने का फैसला लिया है।प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी को हिमाचल प्रदेश से गहरा लगाव था और वह हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते थे।

 मनाली के प्रीणी में उन्होंने अपना घर बनाया था और वह बीच - बीच में वहां रहते भी थे।  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक लहर है। बौद्ध भिक्षु भी इससे अछूते नहीं हैं। मनाली समेत कई जगहों पर बौद्ध भिक्षुओं ने पारंपरिक तरीके से श्रद्धांजलि दी और शोक जताया। 

रिज पर राष्ट्रीय शोक में झुका रहा आधा ध्वज

national flag bent in the honor of former atal bihari vajpayee

 पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर घोषित राष्ट्रीय शोक पर शुक्रवार को ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थापित सौ फुट का राष्ट्रीय ध्वज भी आधा झुका रहा। हर किसी की निगाह रिज की शान और पहचान बन चुके इस तिरंगे पर पड़ रही थी।

इसे देखकर हर किसी को इस दुनिया से रुखसत हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद जरूर आ रही थी। उपायुक्त कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों में जहां भी तिरंगा फहराया जाता है, वहां तिरंगा आधा झुका हुआ रहा।

विज्ञापन

कब झुकता है राष्ट्रीय ध्वज

national flag bent in the honor of former atal bihari vajpayee

रिज मैदान पर लगाए गए स्मारकीय सौ फुट के ध्वज को राष्ट्रीय शोक घोषित होने पर आधा झुकाने से पहले ऊपर उठाया जाता है। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति और भारत के प्रधानमंत्री के निधन पर या पूरे देश में राष्ट्रीय शोक पर आधा लहराया जाता है।

एक राज्यपाल, उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री के निधन पर राष्ट्रीय ध्वज राज्य या संघ राज्य क्षेत्रों में आधा झुका लहराया जाता है। विदेश में भारतीय दूतावासों के मामले में राष्ट्रीय ध्वज केवल राज्य के प्रमुख की मृत्यु या राज्य सरकार के प्रमुख की मृत्यु की स्थिति में आधा झुका लहराया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed