फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   militant of hizbul mujahideen arrested by jammu kashmir police he was recruiting new militants

J&K: पकड़ा गया हिज्ब का आतंकी, किश्तवाड़ और डोडा में नए सिरे से आतंकी बनाने की कर रहा था साजिश

Mon, 10 Sep 2018 09:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 10 Sep 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
militant of hizbul mujahideen arrested by jammu kashmir police he was recruiting new militants
- फोटो : फाइल
हिज्ब आतंकी एय्याज अहमद वानी को सोमवार को स्थानीय अदालत ने 10 दिनों की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। उसे रविवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वानी डोडा जिले के बेली का रहने वाला है।  एसएसपी राजेंद्र कुमार गुप्ता के अनुसार, पिछले दिनों एक ओजीडब्ल्यू पकड़ा गया था। इसी दौरान कुछ अहम जानकारी मिली थी। इसके बाद इस आतंकी को दबोचने में कामयाबी मिली।
विज्ञापन

 
दो भाई भी थे आतंकी
बताया जा रहा है कि इसके पहले भी वानी के दो भाई, रियाज अहमद वानी और नियाज अहमद वानी आतंकी गतिविधियों में शामिल थे। जिन्हें 1993 और 2003 में सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। 
विज्ञापन


सीमा पार आतंकी गुटों से संपर्क में था
पता चला है कि पकड़े गए आतंकी के पाकिस्तान में आतंकी गुटों के साथ संपर्क रहे हैं और यह किश्तवाड़ और डोडा में नए सिरे से आतंकी बनाने का प्रयास कर रहा था, जिसे विफल कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डोडा में हुर्रियत का जिला प्रधान है वानी
इसके बारे में यह भी बताया गया है कि यह डोडा में हुर्रियत कांफ्रेंस का जिला प्रधान के नाते भी काम कर रहा था। इसके बारे में पुख्ता जानकारी मिलने के बाद किश्तवाड़ में कई जगह पर छापेमारी की गई, जिसके बाद इसे पकड़ा गया। कहा जा रहा है कि इसका दुख्तरान-ए-मिल्लत व यासमीन राज कश्मीर निवासी के साथ भी संपर्क रहा है। 


हारुन के पीछे भी इसका हाथ
आशंका जताई जा रही है कि हाल में डोडा का एक युवक हारुन आतंकी बना है, उसके पीछे भी इसी का हाथ है। एसएसपी का यह भी कहना है कि कुछ दिनों में कुछ अन्य भी गिरफ्तार किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed