फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   marriage in blood relation can be dangerous

ब्लड रिलेशन में शादी करना खतरनाक

Sat, 19 Mar 2016 03:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 19 Mar 2016 03:30 PM IST
सार

  • देश में 10 से 20 लाख बच्‍चे अनुवांशिक बीमारियों से पीड़ित 
  • 45 में से मात्र छह बीमारियों का निदान होता संभव 
  • बचने के लिए जीवन भर देनी पड़ती आर्टिफिशियल इंजाइम्स थेरेपी

विज्ञापन
marriage in blood relation can be dangerous
श्‍ाादी करने से पहले कर लें पूरी पड़ताल - फोटो : demo

विस्तार

जन्मजात बीमारी बच्चों की जिंदगी और परिवारीजनों की आर्थिक स्थिति को खराब कर रही है। ये मुख्य रूप से एक गोत्र में शादी करने वालों के बच्चों में अधिक होती है। इससे बचाव के लिए ब्लड रिलेशन में शादी न करना ही बेहतर है। क्योंकि ऐसा करने पर होने वाले बच्चे को जानलेवा व लाइलाज बीमारियां हो सकतीं हैं। गर्भ के दौरान आनुवांशिक बीमारियों की चपेट मेें आने वाले बच्चों में होने वाली 45 बीमारियों का इलाज देश में नहीं है।
विज्ञापन


देशों में इनका इलाज तो है लेकिन इतना महंगा है कि हर किसी के बस की बात नहीं। जन्मजात बीमारी की चपेट में आकर बच्चे मौत के गाल में समा रहे हैं। ये जानकारी शुक्रवार को लाइजोजोमल स्टोरेज डिसऑर्डर सपोर्ट सोसाइटी की ओर से प्रेस क्लब में रेयर डिजीज विषय पर आयोजित कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह त्यागी ने दी। राजेंद्र त्यागी ने बताया कि देश में 45 ऐसी बीमारियां है जो जन्मजात मिलती हैं और इनका कोई भी इलाज नहीं है। इन बीमारियों को देश में आनुवंशिक बीमारियों की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन


न 45 बीमारियों में से केवल छह का निदान संभव है जिसमें गाउचर, एमपीएस 1,2,4,6 के साथ फ्रैब्रिक डिजीज शामिल हैं। बच्चे जन्मजात इन बीमारियों के साथ पैदा होते हैं। इसका कारण क्या है ये स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंजाइम थेरेपी की मदद से इन बीमारियों से पीड़ित बच्चों को नई जिंदगी दी जा सकती है। हालांकि इससे बचाव के लिए यह थेरेपी जीवन भर दी जाती है। देश में करीब दस से बीस लाख बच्चे आनुवांशिक बीमारी से पीड़ित हैं। इसमें से सिर्फ 690 ही पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में इस बीमारी से पीड़ित पंजीकृत बच्चों की संख्या 52 थी जिनमें से सात की मौत हो चुकी है। अभी 45 का इलाज जारी है। संस्था के अध्यक्ष मंजीत सिंह के अनुसार रेयर डिजीज से पीड़ित बच्चे के इलाज पर 40 लाख से दो करोड़ रुपये का खर्च आता है। इन दवाओं को अमेरिका व ब्रिटेन से मंगाया जाता है। गाउचर बच्चों की एेसी ही एक बीमारी है। ‌इससे दिल, किडनी, लिवर और तिल्ली बढ़ने लगती है। पेट फूलने लगता और शरीर के साथ भीतरी अंगों का आकार सामान्य से अलग होने लगता है। कुछ समय बाद बच्चे के अंग भीतर ही भीतर डैमेज होने लगते हैं और कुछ समय में कुछ समय में बच्चे की मौत हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed