फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   many roads closed for traffic in himachal after fresh snowfall

हिमाचल में बर्फबारी से सैकड़ों सड़कें बंद, चार शहरों का पारा शून्य से नीचे

Fri, 01 Feb 2019 10:20 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 01 Feb 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
many roads closed for traffic in himachal after fresh snowfall

हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच वीरवार को लाहौल-स्पीति, कुफरी और मनाली में बर्फबारी हुई और शिमला में देर शाम फाहे गिरे। बर्फबारी के चलते दो नेशनल हाईवे शिमला-रामपुर-किन्नौर और आनी-जलोड़ी-कुल्लू समेत सैकड़ों सड़कें बंद हो गई हैं।

विज्ञापन


राजधानी शिमला का संपर्क रोहड़ू, रामपुर और चौपाल से कट गया है। किन्नौर, लाहौल और चंबा का पांगी-भरमौर देश-दुनिया से कट गए हैं। मंडी के कई इलाके भी अलग-थलग पड़ गए हैं।
विज्ञापन


प्रशासन ने शिकारी देवी, कमरूनाग और पराशर जाने पर रोक लगा दी है। प्रदेश के चार शहरों का पारा शून्य से नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने छह फरवरी तक सूबे में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में डेढ़ फीट तक बर्फबारी

many roads closed for traffic in himachal after fresh snowfall

शुक्रवार को कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। राजधानी शिमला में दिन भर मौसम खराब रहा। शहर में हल्की बूंदाबांदी के बीच देर शाम फाहे गिरे। प्रदेश के कई मैदानी क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। कांगड़ा के पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी में मैदानों में जोरदार बारिश हुई।

चंबा की ऊपरी चोटियों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश जारी रही। मणिमहेश, कालीछौ, कुगति, जालसू जोत, तुंदाह, घटोर, इंद्रहार में दो फीट, पांगी सेक्टर के हुडान भटोरी, चस्क भटोरी में डेढ़ फीट तक बर्फबारी हुई। जिले के निचले इलाकों में जोरदार बारिश हुई। 

किस शहर में कितनी बर्फबारी

many roads closed for traffic in himachal after fresh snowfall
बर्फबारी (सेंटीमीटर में)
रोहतांग       60
मढ़ी         40
सोलंगनाला 15
कुफरी         5
मनाली        3

 

इन शहरों में ये रहा न्यूनतम तापमान

many roads closed for traffic in himachal after fresh snowfall
न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग                    - 15
कल्पा                     - 6.8
कुफरी                    - 1.0
डलहौजी                - 0.2
मनाली                    शून्य
शिमला                    3.8

थम नाला में हिमखंड गिरने से आठ घंटे फंसे रहे वाहन

many roads closed for traffic in himachal after fresh snowfall

चंबा-पांगी वाया जम्मू-कश्मीर रोड पर थम नाला के पास हिमखंड गिरने से तीन टैक्सियां आठ घंटे बर्फ के बीच फंसी रहीं। टैक्सियों में सवार तीस लोग मार्ग खुलने का इंतजार करते रहे।

गनीमत यह रही कि हिमखंड की चपेट में कोई राहगीर या वाहन नहीं आया। थम नाला के पास एक दिन पहले भी भूस्खलन होने से मार्ग बंद हुआ था। उस दौरान पत्थर की चपेट में आने से एक राहगीर घायल भी हुआ था।

टैक्सी चालक संदीप पंडित, रीशु, खन्ना ने बताया कि वे अपनी टैक्सियों में सवारियां लेकर बुुधवार सुबह पांगी से चंबा को निकले। दोपहर को जब वह थम नाला के पास पहुंचे, तो हिमखंड सड़क पर आ गिरा। करीब आठ घंटे बाद रात नौ बजे मार्ग वाहनों के लिए बहाल हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed