फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Learn how, two broker and Rajasthan doctors caught in feticide

बेटियों के दुश्मन गुजराती डॉक्टर और राजस्थानी दलालों को धरा

Thu, 09 Mar 2017 12:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 09 Mar 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
Learn how, two broker and Rajasthan doctors caught in feticide
पीसीपीएनडीटी सेल - फोटो : Vishnu Sharma
जहां एक ओर देश बुधवार को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा था। उस दिन राजस्थान की पीसीपीएनडीटी सेल ने इंटरस्टेट कार्रवाई करते हुए एक गुजराती डॉक्टर और राजस्थान के दो दलालों को 20 हजार रुपयों में भ्रूण लिंग परीक्षण करते हुए पकड़ लिया। पीसीपीएनडीटी सेल की यह 11 वीं इंटरस्टेट कार्रवाई थी।
विज्ञापन


मामले में सेल ने एक पंजीकृत सोनोग्राफी मशीन सहित काम में ली गई कमांडर जीप एवं 20 हजार रुपये की राशि जब्त कर ली है। पीसीपीएनडीटी राज्य समुचित प्राधिकारी के अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य सचिव नवीन जैन ने बताया कि पकड़ा गया गुजराती डॉक्टर जितेन्द्र कुमार सोमपुरा है, जबकि आरोपी राजस्थान में डूंगरपुर में गलियाकोट निवासी रमेश यादव व माजिद रहमान है।
विज्ञापन


यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुवीरसिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने की। जिसमें राज्य पीसीपीएनडीटी थाना प्रभारी उमेश निठारवाल, उपनिरीक्षक विक्रम सेवावत, हैडकांस्टेबल डालचंद, देवेन्द्र, राजेन्द्र व पीसीपीएनडीटी जिला समन्वयक भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बोगस ग्राहक बनकर किया दलालों से संपर्क, फिर गुजरात में पकड़ा

Learn how, two broker and Rajasthan doctors caught in feticide
two broker and doctors caught - फोटो : Demo pic
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बुधवार को राज्य पीसीपीएनडीटी सेल को सूचना मिली थी, कि डूंगरपुर जिले के दो दलाल गलियाकोट निवासी रमेश यादव व माजिद रहमान क्षेत्र की गर्भवतियों के गर्भस्थ शिशु के लिंग की जांच करवाने के लिए गुजरात लेकर जाते हैं।

इस पर राज्य पीसीपीएनडीटी सेल के सदस्यों द्वारा इन दलालों से संपर्क किया गया। दलालों ने 20 हजार रूपए सोनोग्राफी के एवं नेगेटिव रिजल्ट की स्थिति में गर्भपात कराने के 30 हजार रूपए अलग देने के लिए बात पक्की की। उन्होंने बताया कि दोनों दलाल गर्भवती महिला व सहयोगी को अपनी कमांडर गाड़ी से गुजरात में अरावली जिले के मोडासा स्थित गायत्री नर्सिंग होम पर ले गए।

वहां मौजूद 60 वर्षीय एमडी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जितेंद्र कुमार सोमपुरा ने पंजीकृत सोनोग्राफी से डिकॉय गर्भवती के गर्भस्थ शिशु के लिंग की जांच की गई। तभी ईशारा मिलने पर पीसीपीएनडीटी सेल की टीम ने आरोपी डॉक्टर और दोनों दलालों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed