श्रीनगर NIT विवाद में कूदे केजरीवाल बोले- कश्मीर में 'भारत माता की जय' कहने वालों को पीट रही भाजपा
श्रीनगर में कल शाम एनआईटी के छात्रों पर लाठीचार्ज के विवाद में दिल्ली के सीएम केजरीवाल कूद पड़े हैं। आज सुबह ही उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट व रीट्वीट कर इस विषय में चिंता जताई और भाजपा पर सीधा निशाना साधा।
उन्होंने लिखा कि, श्रीनगर में भाजपा भारत माता की जय कहने वालों की पिटाई कर रही है और बाकी देश में इसे ना कहने वालों की पिटाई कर रही है।
भाजपा-
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 6, 2016
कश्मीर में "भारत माता की जय" कहने वालों की पिटाई कर रही
बाक़ी देश में ना कहने वालों की पिटाई कर रही https://t.co/FndBQp48DR
इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया कि श्रीनगर एनआईटी में छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया जो हर तरह से निंदनीय है। बीजेपी-पीडीपी को इसे तुरंत रोकना चाहिए।
Lathi charge on students in srinagar is highly condemnable. BJP-PDP must stop this immediately
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 6, 2016
बता दें कि श्रीनगर एनआईटी में ये विवाद उस दिन उपजा था जब भारत वेस्ट इंडीज से मैच हार गया था और कैंपस में कश्मीरी छात्रों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे और भारत की हार का जश्न मनाया था। इसका विरोध एनआईटी में पढ़ने वाले गैर कश्मीरी छात्र कर रहे थे और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे जिसके बाद मंगलवार को पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।
ये है पूरा मामला
एनआईटी श्रीनगर में मंगलवार को फिर जमकर बवाल हुआ। पुलिस ने बाहरी छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर बुरी तरह पीटा। पुलिस की पिटाई से सौ से ज्यादा छात्र जख्मी बताए जा रहे हैं हालांकि पुलिस की ओर से अभी इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया गया है। घायल छात्रों को एनआईटी मेडिकल यूनिट में रखा गया है।
कुछ घायलों ने फोन पर बताया कि उन्हें कैंपस से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है और तरह-तरह से धामकाया जा रहा है। डरे-सहमे और पिटे छात्रों ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर गृहमंत्री, मानव संसाधन मंत्री और प्रधानमंत्री तक से मदद की गुहार की है।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से बात की है। उन्होंने ट्वीट किया है कि महबूबा ने उन्हें आश्वस्त किया है कि पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी के कई और नेताओं ने भी ट्वीट कर इस मामले पर अपनी चिंता जाहिर की है। नीचे देखें अन्य नेताओं के ट्वीटः
दुनिया के तमाम मुल्क जिस वक्त कॉलेजों में अपना भविष्य संवार रहे हैं, हम शायद एकमात्र मुल्क हैं जो अपने छात्रों पर रोज़ लाठियां भांज रहे हैं।
— Manish Sisodia (@msisodia) April 5, 2016
भारतमाता की जय लगा रहे #NITSrinagar के छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है.सेना-पुलिस-गृहमंत्री-केन्द्र-राज्य सब हाथ में फिर भी?बुआ का डर?
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) April 5, 2016
मोदी जी न हिन्दू के हैं न मुसलमान या ईसाई के, मोदी जी सिर्फ कुर्सी के हैं।#ModiBetraysHindus pic.twitter.com/1JwgVRZi3Y
— Aam Aadmi Party- AAP (@AamAadmiParty) April 6, 2016
मोदी जी ने चुनाव से पहले जिन्हें गले लगाया, अब उनहीं के साथ धोखा कर रहे हैं।#ModiBetraysHindus pic.twitter.com/8AAtgJLKB8
— Aam Aadmi Party- AAP (@AamAadmiParty) April 6, 2016
कश्मीर से कन्या कुमारी तक हर तरफ छात्रों पर इस तरह पहरे बिठाए जा रहे हैं, मानो मुल्क की सारी समस्याओं की जड़ इन छात्रों में ही है।
— Manish Sisodia (@msisodia) April 5, 2016