{"_id":"5734b94c4f1c1b374191a503","slug":"kashmir-is-world-s-best-romantic-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के इस हिस्से को मिला 'बेस्ट रोमांटिक प्लेस' का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के इस हिस्से को मिला 'बेस्ट रोमांटिक प्लेस' का खिताब
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 13 May 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
पर्यटक भी हसीं वादियों के हुए कायल
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक विदेशी मैगजीन के सर्वे के मुताबिक कश्मीर दुनिया के बेहतरीन रोमांटिक स्थल का खिताब अपने नाम कर चुका है। इससे न सिर्फ पर्यटक खुश हैं, बल्कि पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों के चेहरों पर भी रौनक दिख रही है।
धरती पर जन्नत कहलाने वाले कश्मीर की फिजाओं, यहां के फूलों की खुशबू और झीलों की ठंडी लहरों ने हमेशा से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है। अब कश्मीर के ताज में एक और रत्न जड़ गया है। यहां पहुंचे पर्यटकों का कहना है कि कश्मीर इसका हकदार है।
दिल्ली से पहुंचे संगीता और अमित के अनुसार यहां जन्नत का अहसास होता है। यहां की फिजाएं एक रोमांटिक एहसास देती हैं। ऐसा लग रहा कि हम हनीमून पर आएं हों।
सेक्रेट्री टूरिज्म फारूक अहमद शाह ने कहा कि हमारा कश्मीर न सिर्फ मौसम और सुंदरता के लिहाज से अच्छा है, बल्कि कश्मीर पर्यटन के हर लिहाज से भी विश्व में बेहतर है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम तो यही कहते हैं कि लोगों को विदेश के बजाय यहां के पर्यटन स्थल पर आना चाहिए। गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम में अलग ही अहसास होता है। उन्होंने कहा कि यहां की सुविधाओं को भी बढ़ाया जाएगा। गौरतलब है कि कश्मीर नंबर वन डेस्टिनेशन तो था ही अब नंबर वन रोमांटिक डेस्टिनेशन भी बन गया है।