फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jhajjar kotli photo of militants dead body dragged by army got viral on social media

आतंकी को मारने के बाद उसके शव को रस्सी से घसीटना सेना का नियम, कई पार्टियों ने जताया विरोध

Sat, 15 Sep 2018 03:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 15 Sep 2018 03:56 PM IST
jhajjar kotli photo of militants dead body dragged by army got viral on social media
झज्जर कोटली एनकाउंटर के बाद नियम के हिसाब से आतंकी का शव ले जाते सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला

झज्जर कोटली में मारे गए आतंकियों के शव को रस्सी से बांधकर खींचे जाने को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। हालांकि, सेना का कहना है कि यह एसओपी का हिस्सा है। किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचने के लिए इस प्रकार की सावधानी बरती जाती है। 



सेना के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकी एक मिशन लेकर आते हैं। वह यहां मरने के लिए ही आते हैं। ऐसे में वह अपने शरीर पर कई बार विस्फोटक लगाए रहते हैं। पिछले कुछ सालों में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जिसमें आतंकियों के शव को उठाए जाने के दौरान विस्फोट हो गया। इसमें सेना को जानी नुकसान उठाना पड़ा है। बताया कि ऐेसे में आतंकियों के शव को उठाने के लिए दो तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है। एक तो उसके शव को काफी देर तक छोड़ दिया जाता है। दूसरा 30-40 फीट की सुरक्षित दूरी से रस्सी के सहारे शव को उठाया जाता है। इसमें भी उसे पेट के बल ही लिटाकर खींचा जाता है। 


वहीं, सोशल मीडिया पर शव को रस्सी से खींचे जाने को बर्बरता की हद बताया जा रहा है। नेकां और पीडीपी ने इसकी आलोचना की है। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा है कि मानवाधिकार के नाम पर शोरशराबा मचाने वाले कुछ लोगों के खून में गद्दारी भरी हुई है। यह गद्दार और बेईमान लोग हैं। उन्हें ये पता नहीं है कि ऐसा करना सेना के नियमों में शामिल है।

विज्ञापन

पढ़ें किसने क्या कहा...

यह ठीक नहीं है, अच्छा नहीं है... जब इंसान इस दुनिया से जाता है तो फिर उसके साथ ऐसा करना अच्छी बात नहीं है। मरने के बाद फिर चाहे दुश्मन ही क्यों ना हो उसका भी आदर किया जाना चाहिए, हर मजहब यही सिखाता है।
-अली मोहम्मद सागर, नेशनल कॉन्फ्रेंस

कानून का तकाजा अपील का तकाजा और इंसानियत का यह तकाजा है कि कोई मर गया तो उसके बाद उसे घसीटना उस को तकलीफ देना जहालत है और इंसानियत के खिलाफ है मुझे लगता है ऐसा नहीं होना चाहिए।
- रफी मीर, पीडीपी

जिस आतंकी को गोली मार दी उसका तो अंजाम हो गया उसे तो सजा मिल गई वहां तो फुलस्टॉप लग जाता है। अब तो वह सिर्फ लाश रह गया है उसके साथ कुछ करेंगे तो तकलीफ उसे नहीं होगी उसके घर के लोगों को तकलीफ होगी।
 -राशिद अल्वी, कांग्रेस

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed