{"_id":"5837ebfe4f1c1b282413d453","slug":"janeshwar-mishra-park-rate-hiked-for-marriage-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनेश्वर पार्क में शादी करने के लिए चुकानी होगी अब कितनी कीमत, जानें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनेश्वर पार्क में शादी करने के लिए चुकानी होगी अब कितनी कीमत, जानें
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Fri, 25 Nov 2016 01:15 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनेश्वर मिश्र पार्क में अब शादी समारोह आयोजित कराना महंगा हो गया है। अभी तक यहां बहुउद्देश्यीय स्थल के लिए 50 हजार रुपये फीस ली जाती थी। इसे बढ़ाकर अब तीन लाख रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
एलडीए वीसी अनूप यादव की अनुमति के बाद नई फीस तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। एलडीए यहां आयोजन के समय दो किचन और टॉयलेट कांप्लेक्स का निर्माण पहले ही करा चुका है। समारोह स्थल पर जाने के लिए गेट नंबर पांच से एंट्री दी जाएगी।
विज्ञापन
इस बीच एलडीए के पूर्व स्टाफ को भी अब मौजूदा स्टाफ की तरह प्राधिकरण के कार्यक्रम स्थलों की बुकिंग में 75 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा। इस फीस में 14.5 सर्विस टैक्स और 50,000 रुपए सिक्योरिटी मनी अलग से देनी होगी।
विज्ञापन